फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Green bird...hunts while doing acrobatics

UP: काली चोंच और नीला गला... पांच रंग वाली ये चिड़िया है किसानों की मित्र; पानी की सतह से करती है शिकार

Sun, 18 Feb 2024 10:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 Feb 2024 10:21 AM IST
सार

किसानों की मित्र कही जाने वाली चिड़िया के शिकार करने का अंदाज बेहद निराला है। ये चिड़िया हवा में कलाबाजी करते हुए पानी की सतह से कीटों का शिकार करती है। 
 

विज्ञापन
Green bird...hunts while doing acrobatics
चिड़िया

विस्तार

चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में मौजूद किसानों की मित्र कही जाने वाली हरी चिड़िया यानि ग्रीन बी ईटर का शिकार करने का अंदाज लोगों को चकित कर देता है। यह चिड़िया मधुमक्खी, ततैया, कीट पतंगे, टिड्डे का हवा में कलाबाजी करते हुए शिकार करती है। डंक को नष्ट करने के बाद कीटों को निगलती हैं। नदी के पानी की सतह से भी शिकार को पकड़ने में माहिर है। 
विज्ञापन



अफ्रीका, ईरान, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका में पाई जाने वाली चिड़िया ग्रीन बी ईटर की खूबसूरती भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। इसका वैज्ञानिक नाम मेरोप्स ओरिएंटलिस है। स्थानीय लोग इसे हरी चिरैया पुकारते हैं। दीमक और चीटियां भी ग्रीन बी ईटर के भोजन में शामिल हैं। यही वजह है कि इसकी पहचान किसान मित्र के रूप में है।
विज्ञापन


बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य भोजन मधुमक्खी होने से ग्रीन बी ईटर नाम पड़ा है। ग्रीन बी ईटर आमतौर पर कीट-पतंगों को सुबह सात से आठ और शाम को चार से पांच बजे तक हवा में पकड़कर खाती है। मार्च में इनका प्रजनन सीजन शुरू होगा। नदी किनारे के गड्ढों, टीलों के सहारे सुरंगनुमा (पांच फीट गहराई तक) घोंसले बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर पांच रंग तक
ग्रीन बी ईटर में हरे रंग के साथ, ठोडी और गले पर नीला, सिर पर पीला, लाल-नारंगी रंग होता है। चोंच काली और पैर गहरे भूरे रंग के होते है। हरे चमकीले रंग की पंखुडी वाली चिड़िया की चोंच से आंख तक काली रेखा होती है। 15 साल के औसत जीवन काल वाली इन चिड़ियों की लंबाई 15-18 सेमी, वजन 15-25 ग्राम, पंख फैलाब 25-30 सेमी होता है। नर-मादा एक जैसी दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed