फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Greater Agra 482 crores compensation will be distributed proposal approved Cabinet meeting Maha Kumbha

UP: यूपी कैबिनेट में ग्रेटर आगरा का रास्ता हो गया साफ, प्रस्ताव पर मुहर... किसानों को मिलेगा 482 करोड़ मुआवजा

Thu, 23 Jan 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 09:58 AM IST
सार

ग्रेटर आगरा बनने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट में प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। अब भूमि अधिग्रहण प्रभावित किसानों को 277 करोड़ मुआवजा और 205 करोड़ अनुग्रह राशि दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Greater Agra 482 crores compensation will be distributed proposal approved Cabinet meeting Maha Kumbha
महाकुंभ में यूपी कैबिनेट की बैठक में मौजूद सीएम योगी समेत अन्य मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के इनर रिंग रोड पर ग्रेटर आगरा बसने का रास्ता साफ हो गया। लैंड पार्सल में शामिल रहनकला और रायपुर की भूमि के बदले किसानों को 482 करोड़ रुपये मुआवजा मिलेगा। बुधवार को महाकुंभ में आयोजित यूपी कैबिनेट की बैठक में मुआवजा से अतिरिक्त 205 करोड़ की अनुग्रह राशि प्रस्ताव पर मुहर लग गई।
विज्ञापन


 

रहनकला व रायपुर में आगरा विकास प्राधिकरण ग्रेटर आगरा योजना प्रस्तावित है। जहां आवासीय, व्यावसायिक भूखंड व भवन बनेंगे। जमीन को लेकर चल रही अड़चन खत्म हो गई। 100 मीटर चौड़ी इनर रिंग रोड पर लैंड पार्सल के लिए एडीए ने 2009-10 में 442 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत की थी। जिसका मुआवजा नहीं मिलने से किसान आंदोलित थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जमीन वापसी की मांग पर अड़े थे। लेकिन, जमीन वापसी से इनकार करते हुए एडीए ने शासन को मुआवजा वितरण में देरी के बदले अनुग्रह राशि देने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव पर बुधवार को मुहर लग गई।

 
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में आंदोलित किसानों का प्रतिनिधिमंडल जनवरी के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला था। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि शासन से बजट मिलते ही मुआवजा वितरण का काम शुरू हो जाएगा। किसानों को 442 हेक्टेयर भूमि के बदले करीब 277 करोड़ रुपये मुआवजा और 205 करोड़ अनुग्रह राशि कुल 482 करोड़ रुपया प्रतिकर के रूप में बांटा जाएगा।

 

कुछ भूमि यूपीसीडा के पास है। जिसे औद्योगिक विकास क्षेत्र से पृथक कर एडीए को सौंपा जाएगा। औद्योगिक विकास विभाग की 2015 में जारी अधिसूचना में भी संशोधन होगा। एडीए इस क्षेत्र में ककुआ और भांडई की तरह आवासीय योजना बनाएगा। भाजपा पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि किसानों के हित में उन्होंने भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed