फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grandson accused of murdering grandmother arrested

Agra News: दादी की हत्या का आरोपी नाती गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 30 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Grandson accused of murdering grandmother arrested
कासगंज। सहावर पुलिस ने माता-पिता के साथ मिलकर दादी की हत्या करने वाले आरोपी नाती को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। नाती ने माता-पिता के साथ मिलकर दादी की हत्या की थी। मुख्य आरोपी पिता पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन मां अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

थाना सहावर क्षेत्र 25 जून को मुन्नालाल ने अपने पुत्र विपिन एवं पत्नी मीना देवी के साथ मां कृष्णा देवी की जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी के वार कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। इस प्रकरण में मुन्नालाल के छोटे भाई राजेंद्र ने थाना सहावर में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस मामले में पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी मुन्नालाल को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली थी। इसके बाद फरार चल रहे दूसरे आरोपी विपिन को भी शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी तीसरी आरोपी मुन्नी देवी की तलाश में जुटी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि जल्द ही पुलिस फरार चल रही तीसरी आरोपी मुन्नी देवी को भी गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed