{"_id":"61ce135fbf000500bc609b65","slug":"grand-rath-yatra-enticing-tableaux-devotees-showered-flowers-agra-news-agr5196655176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक और रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक और रथयात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। श्री पार्श्वनाथ भगवान की जयंती पर बृहस्पतिवार को भव्य रथयात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। पांडुकशिला पर विराजमान भगवान और जन्मकल्याणक की झांकी ने मोह लिया। शहर के विभिन्न मार्गों पर रथयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।
बृहस्पतिवार को पश्चिमपुरी स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह के समय नीरज जैन, पंकज जैन ने अभिषेक किया। पंडित राकेश जैन ने अभिषेक संपन्न कराया। हीरालाल बैनारा, मदनलाल बैनारा, राजेश बैनारा, सुरेश जैन, केवल चंद जैन ने झंडारोहण किया। इसके बाद रथयात्रा शुरू हुई।
रथयात्रा में सबसे पहले ध्वज लेकर ‘जिओ और जीने दो’ का संदेश देते बच्चे चल रहे थे। उसके बाद बैंडबाजों के साथ जैन मुनि प्रणम्य सागर महाराज और चंद्रसागर महाराज की झांकी, जन्मकल्याणक की झांकी, पांडुकशिला पर भगवान के अभिषेक की झांकी आदि शामिल रहीं। रथयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। श्रीजी की आरती उतारी गई। बैंडबाजे की धुन पर भावविभोर महिलाओं एवं बालिका मंडल ने नृत्य किया।
विज्ञापन
रथयात्रा रूपा पैलेस, कारगिल चौराहा, नवकार पैथोलॉजी, करकुंज, सेक्टर-7 स्थित जैन मंदिर होते हुए सेक्टर-5, लक्ष्मी पैलेस, कारगिल पेट्रोल, पश्चिमपुरी जैन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
पहली बार पार्श्वनाथ भगवान की जयंती पर रथयात्रा निकाली गई। इंद्रों ने मंदिर में विराजमान भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा छत्र, चंवर एवं भावमंडल सुशोभित किया। भगवान आदिनाथ और महावीर की प्रतिमाओं को कमलासन पर विराजमान किया गया।
इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री राहुल जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन, केवल चंद जैन, अनुराग जैन, अमर जैन, डॉ. शैलेंद्र जैन, अमित जैन, रवि जैन, पंकज जैन, विशाल जैन, विपिन जैन आदि शामिल रहे। मीडिया प्रभारी चक्रेश जैन एवं राहुल जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8:30 बजे संगीतमय विधान एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान का मस्तकाभिषेक होगा।