{"_id":"6041de44ec91fd3fc955ad73","slug":"gram-pradhan-nomination-form-rate-in-agra-panchayat-elections-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: जानिए आगरा में प्रधान पद के लिए कितने का है पर्चा और जमानत राशि, महिलाओं को मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: जानिए आगरा में प्रधान पद के लिए कितने का है पर्चा और जमानत राशि, महिलाओं को मिलेगी छूट
Fri, 05 Mar 2021 01:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:01 PM IST
सार
- कुल मतदाता- 20,29328
- मतदान स्थल- 3408
- मतदान केंद्र- 1430
- ग्राम प्रधान के पद- 690
- ग्राम पंचायत सदस्य पद- 9180
- क्षेत्र पंचायत सदस्य पद- 1257
- जिला पंचायत सदस्य पद- 51
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्राम प्रधान, ग्राम सदस्य, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र शुल्क, जमानत राशि, खर्च की सीमा व अन्य शर्तें जारी कर दी गई हैं। प्रधान पद के लिए 300 रुपये का पर्चा भरा जाएगा। जबकि 2000 रुपये जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी। प्रत्येक उम्मीदवार अधिकतम चार नामांकनपत्र भर सकेगा। चारों पदों पर एससी, ओबीसी व महिला वर्ग के उम्मीदवारों को नामांकनपत्र व जमानत राशि में 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
अधिकतम खर्च की सीमा आरक्षित व अनारक्षित पदों के लिए समान रहेंगी। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए स्वयं प्रत्याशी को घोषणापत्र भरना होगा। प्रधान, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य के लिए घोषणा पत्र के साथ तहसीलदार से प्रमाणित शपथपत्र नामांकन के समय जमा कराना होगा। जमानत राशि नकद व बैंक में चालान दोनों तरह से जमा होगी। आरक्षित पद पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार को जाति प्रमाणपत्र दाखिल करना अनिवार्य है।
आगरा: होली से पहले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, दिल्ली-एनसीआर नहीं जाएंगी रोडवेज की 147, ये है वजह
विज्ञापन
अभी से कर लें तैयारियां
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार ने कहा कि आयोग ने उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अभी से जाति प्रमाण, अदेयता प्रमाणपत्र व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर लें।

सुबह 11 से 3 बजे तक बिकेंगे पर्चे
पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर नामांकनपत्र निर्धारित शुल्क देने पर सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक खरीदे जा सकेंगे। नामांकन के अंतिम दिन 11 से एक बजे तक पर्चे बिकेंगे।
पद नामांकन पत्र शुल्क जमानत राशि खर्च की सीमा
ग्राम पंचायत सदस्य - 150 रु. 500 रु. 10 हजार रुपये
ग्राम पंचायत प्रधान - 300 रु. 2000 रु. 75 हजार रुपये
क्षेत्र पंचायत सदस्य - 300 रु. 2000 रु. 75 हजार रुपये
जिला पंचायत सदस्य- 500 रु. 4000 रु. 1.50 लाख रुपये
चुनाव के लिए...
आगरा जनपद में कुल मतदाता 20,29328 हैं, मतदान स्थल- 3408 बनाए जाएंगे, मतदान केंद्र की संख्या 1430 होगी। ग्राम प्रधान के पद के लिए 690, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 9180, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1257 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 51 सीटों पर मतदान होगा।