{"_id":"60abf3d7b41b9271113de7d7","slug":"gram-pradhan-and-gram-panchayat-members-will-take-virtual-oath-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: 239 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्य आज लेंगे शपथ, वर्चुअल होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: 239 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्य आज लेंगे शपथ, वर्चुअल होंगे कार्यक्रम
Tue, 25 May 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 May 2021 12:13 AM IST
सार
मैनपुरी जिले में 239 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्य आज पद की शपथ लेंगे। शपथ के साथ ही इन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल शुरू हो जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते वर्चुअल शपथ कराई जाएगी। इसके लिए ब्लॉकवार अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले की 549 ग्राम पंचायतों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुआ था। प्रधान तो सभी ग्राम पंचायतों में चुन लिए गए, लेकिन सदस्य के पद खाली रह गए। 549 ग्राम पंचायतों में से केवल 239 पंचायतों का ही गठन हो सका है। शेष 310 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम होने के चलते वे असंगठित रह गईं हैं।
विज्ञापन
सोमवार को शासन के आदेश पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने संगठित ग्राम पंचायतों की अधिसूचना जारी कर दी। मंगलवार को इन पंचायतों के प्रधान और सदस्य अपने-अपने गांव में वर्चुअल माध्यम से शपथ लेंगे। ब्लॉकवार नामित नोडल अधिकारी सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर पंचायत सचिव को सौंप देंगे। गांव में ऑनलाइन शपथ की व्यवस्था सचिव द्वारा की जाएगी। अगर किसी कारणवश शपथ में कोई छूट जाता है तो उसे बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। उच्चाधिकारी इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
जल संरक्षण की भी दिलाई जाएगी शपथ
प्रधान और सदस्यों को जल संरक्षण की भी शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए सचिवों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान कोरोना प्रोटोकोल का कड़ाई से पालन किया जाएगा। शपथ के दौरान सभी मास्क पहनेंगे और दो गज की दूरी का पालन करना होगा।
ये अधिकारी दिलाएंगे शपथ
जिले के नौ ब्लॉकों में वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाने के लिए अधिकारी नामित किए गए हैं। इसमें मैनपुरी ब्लॉक में तहसीलदार सदर मनोज कुमार राय, घिरोर में तहसीलदार नरेंद्र सिंह, सुल्तानगंज ब्लॉक में तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, और बरनाहल में तहसीलदार अरुण कुमार सिंह को नामित किया गया है।
ब्लॉक कुरावली में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह, ब्लॉक बेवर में खंड विकास अधिकारी विमला देवी, ब्लॉक किशनी में खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार, ब्लॉक जागीर में खंड विकास अधिकारी स्वाती सिंह को और ब्लॉक करहल में खंड विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

ब्लॉकवार संगठित और असंगठित ग्राम पंचायतें
ब्लॉक का नाम संगठित असंगठित
- मैनपुरी 27 21
- कुरावली 25 39
- करहल 33 32
- बरनाहल 18 40
- जागीर 24 13
- बेवर 31 56
- सुल्तानगंज 33 38
- किशनी 23 39
- घिरोर 25 32
- कुल 239 310
जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने कहा कि जिले में संगठित हुईं 239 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है।