{"_id":"60b998435bf21b454526dab8","slug":"gram-panchayat-nagala-saray-fatehpur-sikri-wants-to-adarsh-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे प्रधान: नगला सराय को आदर्श ग्राम पंचायत बनाएंगी राधा, ये हैं प्राथमिकताएं और प्रमुख समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे प्रधान: नगला सराय को आदर्श ग्राम पंचायत बनाएंगी राधा, ये हैं प्राथमिकताएं और प्रमुख समस्याएं
Fri, 04 Jun 2021 08:34 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Jun 2021 08:34 AM IST
सार
12वीं तक पढ़ी राधा देवी पति के साथ मथुरा में ट्रांसपोर्ट के कारोबार में भी हाथ बंटाती हैं।
विज्ञापन
हमारे प्रधान: नगला सराय की प्रधान राधा देवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान सीमा से सटे विकास खंड फतेहपुर सीकरी की ग्राम पंचायत नगला सराय में 44 वर्षीय राधा देवी प्रधान बनी हैं। 12वीं तक पढ़ी राधा देवी पति के साथ मथुरा में ट्रांसपोर्ट के कारोबार में भी हाथ बंटाती हैं। बताया कि उनके गांव में पानी, और जलनिकासी की समस्या गंभीर है। इन्हीं दोनों समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराकर वे ग्राम पंचायत को आदर्श गांव में बदलना चाहती हैं। कहा कि इसके लिए वे इस सीमावर्ती गांव में जिले के आलाधिकारियों को लाकर यहां की समस्याओं से रुबरू कराएंगी, ताकि गांव की दिक्कतों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
ये हैं प्राथमिकताएं
- पानी की समस्या को दूर करने के लिए टंकी का पुनर्निर्माण कराने का प्रयास करेंगी।
- गांव में सरकारी हाईस्कूल स्तर का विद्यालय संचालित कराने की भी कोशिश करेंगी।
- ग्रामीणों को सस्ता और सुलभ इलाज उपलब्ध करवाना भी उनकी चाह में है।
ये हैं सबसे बड़ी समस्याएं
- जलस्तर गहरा होने के साथ गांव में पानी की समस्या है।
- नालियां और खड़ंजे क्षतिग्रस्त पड़े होने के कारण जलभराव और गंदगी से लोग परेशान हैं।
- स्कूल दूर होने के कारण बालिकाओं को पढ़ाई करने में मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं।
एक नजर में ग्राम पंचायत
फतेहपुर सीकरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला सराय में तीन मजरे नगला बंजारा, नगला सराय और नगला बले जुड़े हैं। ग्राम पंचायत की आबादी लगभग 5500 है। राजस्थान की सीमा से सटे इस गांव में पानी की बनी टंकी जर्जर पड़ी हुई है। गांव में खेल के मैदान की मांग भी यहां के युवा अक्सर करते रहते हैं, जो अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हमारे प्रधान: रीछापुरा को जलभराव से मुक्ति दिलाएंगे सोनू प्रधान, ये हैं गांव की प्रमुख समस्याएं
विज्ञापन
हमारे प्रधान: सैंया में पानी की समस्या होगी दूर, प्रधान राघवेंद्र सिंह की प्राथमिकता बेघर परिवारों को आवास दिलाना