फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gram panchayat

डीएम और सीडीओ करेंगे पंचायतों की समीक्षा

Sat, 05 Sep 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
gram panchayat
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों में लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके बाद अब जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी खुद पंचायत वार इसकी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया विकास भवन के आंबेडकर सभागार में पंचायतों की समीक्षा करेंगे। इसमें पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर 12 बिुंदुओं पर समीक्षा की जाएगी। इसमें शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों के साथ ही मनरेगा व कोरोना से बचाव संबंधी कार्य भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक विकास खंड बेवर, किशनी, सुल्तानगंज, मैनपुरी और जागीर के सचिवों के साथ बैठक की जाएगी तो वहीं दूसरी पाली में दो बजे शाम पांच बजे तक विकास खंड करहल, कुरावली, घिरोर और बरनाहल के सचिवों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होगी समीक्षा
-ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्य
-सामुदायिक शौचालय निर्माण की स्थिति
-पंचायत भवन निर्माण की स्थिति
-ऑपरेशन कायाकल्प की स्थिति
-सोकपिट निर्माण कार्य
-नाली निर्माण कार्य
-कैटल शेड निर्माण कार्य
-थर्मल स्कैनर एवं पल्स ऑक्सीमीटर क्रय की समीक्षा
-सफाई कार्यों की समीक्षा
-मनरेगा के कार्य दिवस की समीक्षा
-प्रमाण निर्गत और लंबित की स्थिति
-जनसूचना की लंबित शिकायतों की स्थिति
उच्चाधिकारियों द्वारा पंचायत वार हो रहे कार्यों की समीक्षा प्रस्तावित है। सभी सचिवों को अवगत करा दिया गया है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई से सचिव बच नहीं सकेंगे।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed