{"_id":"6324bd656d7765793a423914","slug":"gram-panchayat-account-not-opened-for-four-months-development-work-stalled-mainpuri-news-agr5470685198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से नहीं खुला ग्राम पंचायत का खाता, रुके विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से नहीं खुला ग्राम पंचायत का खाता, रुके विकास कार्य
सार
विकास खंड घिर की ग्राम पंचायत अकबरपुर औंछा में चार माह से विकास कार्य अवरुद्ध हैं।ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ग्राम पंचायत के खाते ही नहीं खुल सके हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी/औंछा। विकास खंड घिर की ग्राम पंचायत अकबरपुर औंछा में चार माह से विकास कार्य अवरुद्ध हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ग्राम पंचायत के खाते ही नहीं खुल सके हैं। पहले सचिवों के स्थानांतरण के चलते खाते नहीं खुले तो वहीं अब प्रधान और सचिव के बीच सामंजस्य न होने से समस्या आ रही है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
चार माह पहले ग्राम पंचायत अकबरपुर औंछा में सचिव गौरव यादव की तैनाती। उनके द्वारा गांव में विकास कार्य कराए जा रहे थे। कई गलियों को जहां पक्का कराने का कार्य चल रहा है ता था तो वहीं अन्य विकास कार्य भी चल रहे थे। इसी बीच सचिवों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। उनके स्थान पर पंचायत सचिव राजीव दुबे को तैनात कर दिया गया। कुछ ही दिन में उन्हें पदोन्नति मिलने के बाद उनका भी स्थानांतरण गैर जनपद हो गया। यहां से उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। इससे विकास कार्य बाधित हो गए। प्रशासन ने सचिव के पदीय दायित्वों के निवर्ह के लिए फिर नरेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन एक माह बाद भी नरेंद्र यादव और ग्राम प्रधान का संयुक्त खाता नहीं खुल सका है। इससे ग्राम पंचायत में चल रहे कार्य जस के तस पड़े हुए हैं।
वर्तमान मे औंछा में जसराना रोड से बरात घर तक, अंबेडकर पार्क, ब्रह्मदेव मंदिर आदि के सड़क निर्माण कार्य बीच में ही रुके हैं। इइन रास्तों पर कहीं मिट्टी पड़ी हुई है तो कहीं लाल ईंट की गिट्टी पड़ी हुई है। लेकिन ये कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहे है। कई बार ग्रामीणों ने ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को अधूरे पड़ी गलियों में परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कई बार शिकायत करने के बाद अब ग्राम पंचायत अकबरपुर औंछा के ग्रामीण तंग आ चुके हैं। उन्होंने अब जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत का खाता खुलवाने की मांग की है। इससे ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराए जा सकें। मांग करने वालों में ग्रामीण विनोद यादव, कमल किशोर, अमर सिंह जाटव, गणेश, रतन सिंह, अजय, पीयूष शाक्य, राजेन्द्र, मानसिंह आदि शामिल हैं।
डीपीआरओ अविनाश चंद्र ने बताया कि ग्राम पंचायत अकबरपुर औंछा में में अब तक खाता क्यों नहीं खुला है इसकी जानकारी की जाएगी। तत्काल खाता खुलवाकर विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।