फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grabbed the dumper without paying 5.87 lakhs

आगरा: 5.87 लाख का भुगतान किए बिना ही हड़प लिया डंपर

Sun, 19 Feb 2023 09:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Feb 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Grabbed the dumper without paying 5.87 lakhs
कासगंज। डंपर गाड़ी की खरीद करने के बाद 5.87 लाख रुपये का भुगतान किए बिना ही वाहन को हड़प लिया गया। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद तीन नामजद एवं एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने अपना डंपर 6.25 लाख रुपये में सहादत कुरैशी निवासी आवास विकास कॉलोनी को बिक्री कर दिया। एडवांस में 5 हजार रुपये खाते में भुगतान किए गए। 19 जुलाई 2022 को सहादत कुरैशी, मुजम्मिल निवासी बरेली, जमील मिस्त्री निवासी बदायूं एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ सुनील के घर पर आए और गाड़ी को ट्रांसफर कराने के लिए कहा। 33 हजार रुपये खाते में डाल दिए गए जबकि शेष धनराशि का भुगतान एआरटीओ कार्यालय पर करने की बात हुई। विक्रेता सुनील अपनी डंपर को लेकर एआरटीओ कार्यालय ले जाने को तैयार हो गया। रास्ते में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद स्टांप पर उसके हस्ताक्षर करा लिए। उसे नशे की हालत में छोड़कर आरोपी डंपर लेकर चले गए। उसे दूसरे दिन जब होश आया तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री से शिकायत करने पर भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए, इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed