{"_id":"5a63345a4f1c1b514a8b49ca","slug":"governor-talked-about-improving-the-law-and-order-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" राज्यपाल राम नाईक ने यूपी में कानून व्यवस्था को दिए इतने नंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल राम नाईक ने यूपी में कानून व्यवस्था को दिए इतने नंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 21 Jan 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून- व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह एक सतत प्रक्रिया है।
शनिवार को शहर में टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान के प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के दौरान राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी वार्ता की थी।
उन्होंने सुधार की कोशिश की, लेकिन अभी भी यह प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार प्रयास कर रही है, लेकिन उन्होंने अभी 70 फीसदी सुधार किया। अभी 80, 90 फीसदी और फिर 100 फीसदी तक व्यवस्था को बदलने की आवश्यकता है।

डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की बिगड़ी हालात के प्रश्न पर राज्यपाल ने कहा कि कोई व्यक्तिगत समस्या है तो बताइए अन्यथा विश्वविद्यालय की स्थिति में धीरे-धीरे परिवर्तन आ रहा है। परीक्षाएं समय पर हो रही हैं। परिणाम पर समय पर आ रहे हैं।
कहा कि विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं से मैं संतुष्ट हूं। राज्यपाल ने दिव्यांगों के उत्थान की योजनाओं के बारे में कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनकी मदद से दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

टीयर्स संस्थान को मिला शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र
स्पेशल बच्चों की संस्था टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान में नवनिर्मित शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन शनिवार को राज्यपाल राम नाईक ने किया।
उन्होंने संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांगों से वार्ता की और उनके बनाए उत्पाद देखे। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ आगरा प्रयास की ओर से बस चाबी राज्यपाल और संस्थान की निदेशक को सौंपी गई।
संस्थान की निदेशक रीता अग्रवाल ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री आदि के आगमन और उनकी ओर दी जाने वाली वित्तीय मदद का जिक्र किया था।
इस पर अपने भाषण के दौरान राज्यपाल ने कहा कि राजभवन के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं, लेकिन वित्तीय मदद सांसदों और विधायकों से लीजिए।

24 को मनाया जाएगा यूपी का स्थापना दिवस
वह आपको शायद पता नहीं होगा सांसद और विधायक निधि की व्यवस्था का प्रस्ताव मैंने ही पीवी नरसिंहाराव की सरकार में रखा था। तब एक करोड़ की सांसद निधि जारी करने की व्यवस्था हुई थी। इसके बाद अटल सरकार में दो करोड़ और अब पांच करोड़ हो गई है।
उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस पर 24 जनवरी को प्रदेश सरकार समारोह का आयोजन करेगी। समारोह में देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शिरकत करेंगे। जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को आगरा आए राज्यपाल राम नाईक ने इसकी जानकारी दी। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि प्रदेश में उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।