फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor of West Bengal Jagdeep Dhankar visited Thakur Bankebihari Temple In Vrindavan

पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, काफी देर तक निहारते रहे ठाकुरजी की मनोहरी छवि

Sat, 04 Jan 2020 08:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Governor of West Bengal Jagdeep Dhankar visited Thakur Bankebihari Temple In Vrindavan
पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को वृंदावन पहुंचे पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने धर्मपत्नी के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। काफी समय तक वो ठाकुर जी के विग्रह को निहारते रहे।
विज्ञापन


इससे पूर्व जगदीप धनखड़ ने रोटरी क्लब मथुरा सेंट्रल के दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा समेत संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद थे। पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल ने रोटरी क्लब की ओर से किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सेवाभाव के प्रति समर्पित होने वाली संस्था है।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर संस्था के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की कामना भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed