फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor extended the term of Vice Chancellor Dr. Arvind Dixit of Agra university

आगरा: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित का कार्यकाल बढ़ाया

Thu, 12 Dec 2019 09:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
Governor extended the term of Vice Chancellor Dr. Arvind Dixit of Agra university
कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित का कार्यकाल बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 12 दिसंबर को समाप्त हो रहा था।
विज्ञापन

 
कार्यकाल तीन माह की अवधि अथवा नए कुलपति की नियुक्ति होने या फिर अग्रिम आदेशों, जो भी पहले हो, तक के लिए बढ़ाया गया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति के संबंध में बुधवार सुबह तक संशय की स्थिति थी। 
विज्ञापन


यह स्पष्ट नहीं था कि कुलपति का कार्यकाल बढ़ेगा या फिर कोई नया कुलपति आएगा या किसी को प्रभार दिया जाएगा। विभिन्न चर्चाओं के साथ कुलपति के हाव-भाव से भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कार्यकाल बढ़ने की सूचना के बाद कुलपति शिविर कार्यालय में बधाई देने वालों की लाइन लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने 13 को बुलाई स्टाफ की बैठक

कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने 13 दिसंबर को दोपहर तीन बजे खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों व आवासीय परिसर के शिक्षकों की बैठक बुलाई है। 

विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक बैठक में कुलपति के गत तीन वर्षोँ के कार्यकाल में हुए कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed