{"_id":"5e4f72ae8ebc3ef3c945b85c","slug":"governor-and-cm-will-welcome-to-donald-trump-at-the-airport-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेरिया से ताजमहल तक ट्रंप के साथ जाएंगे मुख्यमंत्री और राज्यपाल, 40 गाड़ियों का होगा काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेरिया से ताजमहल तक ट्रंप के साथ जाएंगे मुख्यमंत्री और राज्यपाल, 40 गाड़ियों का होगा काफिला
Fri, 21 Feb 2020 11:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल का दीदार करने 24 फरवरी को आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन भी रहेंगी। फ्लीट में द बीस्ट सहित 35 से 40 गाड़ियां रहेंगी। अमेरिकी सुरक्षा अफसरों की 22 से 25 गाड़ियां कार्गो प्लेन से लाई जाएंगी। ट्रंप ताज के अंदर भी अमेरिकी सुरक्षा के घेरे में ही जाएंगे।
बृहस्पतिवार को आईजी ए सतीश गणेश, मंडलायुक्त अनिल कुमा, डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने खेरिया से ताज तक के 15 किमी. लंबे रूट का निरीक्षण किया। ताज में एएसआई के अफसरों के साथ बैठक की।
इस विकल्प पर हो रहा विचार
अमेरिकी अफसर भी ताज पहुंचे। इसके बाद रात नौ से 11:30 बजे तक आईजी ने रेंज कार्यालय पर पुलिस अफसरों की बैठक की। पुलिस अफसरों की मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में भी बात हुई है। सीएमओ इस विकल्प पर भी विचार कर रहा है कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल, ट्रंप की अगवानी करने के बाद खेरिया एयरपोर्ट पर ही रहें।

इसमें दिक्कत यह है कि ट्रंप लगभग दो घंटे बाद वापस आएंगे। तब तक उन्हें वहीं रहना होगा। इसे देखते ही फिलहाल तैयारी यह मानकर ही की जा रही हैं कि दोनों ट्रंप के साथ ही ताज जाएंगे। शुक्रवार को फ्लीट का रिहर्सल भी किया जाएगा।
खेरिया से ताजगंज तक 24 को ‘रिश्तेदारों’ की नो एंट्री
खेरिया से ताजगंज तक 24 फरवरी को केवल वे ही लोग रह पाएंगे जिनका पुलिस सत्यापन कर कार्ड जारी कर चुकी होगी। अगर 24 को इनका कोई रिश्तेदार इनके घर आना चाहता है तो उसे पुलिस नहीं आने देगी।