फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government will make Agra the best tourist destination: Jaiveer Singh

आगरा को सबसे अच्छा पर्यटन स्थल बनाएगी सरकार: जयवीर सिंह

Sat, 28 Feb 2026 02:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Government will make Agra the best tourist destination: Jaiveer Singh
ताज नगरी फेस 2 में गीता गोविंद वाटिका के लोकार्पण के कार्यक्रम को संबोधित करते पर्यटन एवं संस्क
आगरा। प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति और प्रकृति से जोड़ने की योजनाओं पर काम कर रही है। आगरा को विश्व का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल बनाने के लिए काम हो रहे हैं। एडीए और पर्यटन विभाग ने 12 योजनाओं के जरिये आगरा का कायाकल्प करने की योजना बनाई है। गीता गोविंद वाटिका उन्हीं में से एक है। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने वाटिका के लोकार्पण पर आगरा के पर्यटन उद्यमियों को यह भरोसा दिलाया कि आगरा दुनिया का नंबर एक पर्यटन केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

ताजनगरी फेज-2 स्थित जोनल पार्क में मंत्री ने गीता गोविंद वाटिका में 12.18 करोड़ रुपये की लागत से थीम सौंदर्यीकरण, विकास, लाइटिंग व लेजर शो कार्य और 84़ 87 लाख की लागत से फतेहपुर सीकरी के गुलिस्तां पार्किंग में संपर्क मार्ग, पार्किंग आदि के सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इस वाटिका में सनातन संस्कृति और ऋषि-मुनियों की जीवन शैली देखने को मिलेगी। ब्रज थीम पर यहां कालिया नाग, गोवर्धन पर्वत, मोर, शंख, माखन मटका, स्टोन फाउंटेन, स्टोरी पैनल, महाभारत का कुरुक्षेत्र युद्ध मैदान आदि को प्रतीकात्मक रूप में दर्शाया गया है। थीम लाइटिंग व लेजर शो के तहत डेकोरेटिव बोलार्ड लाइट और श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो के साथ-साथ म्यूजिकल फाउंटेन शो, ओपन एम्फीथिएटर का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तुलसी वाटिका भी बनाई गई है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, विधायक जीएस धर्मेश, विजय शिवहरे, भगवान सिंह कुशवाह, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह, एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौलि, सचिव श्रद्धा शांडिल्य समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
---------


नीब करौरी बाबा के नाम पर बनेगा 13वां सर्किट
उन्होंने कहा कि ब्रज से मेरा निजी जुड़ाव है। प्रदेश में 12 सर्किट विकसित हो रहे हैं। जल्द ही 13वां सर्किट नीब करौरी बाबा के नाम पर होगा। उनकी जन्मभूमि टूंडला के पास है, तपोभूमि फर्रुखाबाद है। इस सर्किट को उनकी जन्मस्थली से तपोभूमि फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा-वृंदावन के सभी डेस्टिनेशन को जोड़ते हुए विकसित किया जाएगा। सीएम की नीति के कारण प्रदेश सबसे ज्यादा राजस्व वाला राज्य बन गया है। सिंगापुर और जापान जैसे देश करोड़ों का निवेश कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि वह सिर्फ एक्स के नेता बन गए हैं।

-------------
प्रभारी मंत्री के भाषण के बीच गुल हुई बत्ती
मंत्री जयवीर सिंह जैसे ही बोलने आए, उनके उद्बोधन के करीब 30 सेकेंड बाद ही बिजली चली गई। उन्होंने भाषण देना जारी रखा। अधिकारी एक-दूसरे की ओर देखने लगे। गाड़ी से साउंड सिस्टम मंगाया लेकिन वह भी चालू नहीं हो सका। मंत्री को पूरा उद्बोधन बिना माइक के देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed