फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government will give subsidy to farmers on planting guava and kinnow

किसानों के लिए खुशखबर: अमरूद और किन्नू के बाग लगाइए....अनुदान देगी सरकार

Mon, 10 Aug 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Government will give subsidy to farmers on planting guava and kinnow
guava - फोटो : social media

अमरूद और किन्नू के बाग लगाने पर सरकार किसानों को 50 फीसदी अनुदान देगी। आगरा जिले में इसके लिए अभी तक 100 किसानों ने अपना पंजीकरण भी करा लिया है। योजना में अभी 35 हेक्टेयर किन्नू और पांच हेक्टेयर अमरूद की खेती बची है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में 50 फीसदी अनुदान के लिए आगरा में 85 हेक्टेयर किन्नू की बागवानी और 10 हेक्टेयर अमरूद की खेती का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अभी तक 100 किसानों ने 50 हेक्टेयर किन्नू की खेती और पांच हेक्टेयर अमरूद की खेती के लिए पंजीकरण कराया है। 
विज्ञापन



योजना में पौधे लगाने के बाद उद्यान विभाग जियोग्राफिकल टैगिंग कर इनकी मानीटरिंग करेगा। सर्वे के बाद तीन साल में किसान को 50 फीसदी अनुदान उसके खाते में पहुंचेगा। उप निदेशक उद्यान कौशल कुमार नीरज ने बताया कि किसान उद्यान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सरी से संवार रहे किस्मत

किरावली के कुकथला गांव में आलू, गेहूं की खेती सीमित कर किसानों ने फुलवारी और बागवानी से अपनी किस्मत संवारनी शुरू कर दी है। यहां किसान चमेली, अशोक, बेर, हायकस, मौसमी, संतरा, चीकू, आम, जामुन, शहतूत, अंगूर, गुलाब, इमली, बेलपत्र की पौध उगा रहे हैं। 

जिसे प्रदेश विभिन्न जिलों के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश तक आपूर्ति कर रहे हैं। किसान सतीश सिकरवार ने बताया कि गांव के अधिकांश किसान बागवानी और नर्सरी तैयार कर रहे हैं। कम लागत में ज्यादा मुनाफा होने पर आसपास के गांवों के किसान भी इससे प्रेरित हो रहे हैं। 


यह भी पढ़ें- 
राममंदिर के लिए हिंदू-मुस्लिम कारीगरों ने बनाया 21 कुंतल का घंटा, 15 किमी दूर तक गूंजेगी आवाज
Krishna Janmashtami: भगवान की मूर्तियां बनाने में जुटे आरिफ और सद्दाम, दे रहे भाईचारे का पैगाम
अपराजिता: 'पिता ने मना किया, पति ने पीटा, पर मैं वकील बनकर ही मानी' पढ़ें महिला वकीलों के संघर्ष की कहानी

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed