फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government will buy maize and millet from farmers

Agra News: सरकार खरीदेगी किसानों से मक्का व बाजरा

Sat, 17 Aug 2024 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Government will buy maize and millet from farmers
कासगंज। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत सरकार किसानों से मक्का तथा बाजरा की खरीद करेगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोलने के लिए सरकारी एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। सरकार ने मक्का व बाजरा किसानों को फसल का उचित भाव दिलाने के लिए पिछले वर्ष की तर्ज पर इस बार भी सरकारी खरीद का निर्णय लिया है। सरकार ने मक्का के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 2090 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2225 रुपये तथा बाजरा को 2500 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2625 रुपये घोषित किया है। पिछले साल मक्का की खरीद के लिए सात तथा बाजरा की खरीद के लिए 15 केंद्र निर्धारित किए गए थे। शासन से मिले निर्देश के बाद सरकारी एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं, जिससे केंद्रों का निर्धारण किया जा सके। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरूण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र खोलने के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। जल्द ही केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। किसान पंजीकरण के माध्यम से अपनी फसल की बिक्री कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed