फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government took cognizance of delay in construction of oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण में हो रही देरी का शासन ने किया संज्ञान

Wed, 14 Jul 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Government took cognizance of delay in construction of oxygen plant
मैनपुरी। जिले में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के कार्य में देरी पर का शासन ने संज्ञान लिया है। मुख्य सचिव के आदेश पर मंडलायुक्त आगरा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर निर्माणाधीन चारों प्लांटों की डेटलाइन तय कर दी है। इसके अनुसार पहला प्लांट 15 जुलाई और चारों प्लांट 31 अगस्त तक चालू करने हैं। साथ ही जिलाधिकारी को नियमित प्रगति की समीक्षा करने को भी कहा है।
विज्ञापन

मैनपुरी में कुल चार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें तीन प्लांट जिला अस्पताल परिसर में लगाए जा रहे हैं। एक प्लांट भोगांव सीएचसी में बन रहा है। अब तक एक भी प्लांट क्रियाशील न होने पर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश ने मंडलायुक्त आगरा मंडल अमित गुप्ता को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। इसी के चलते अब मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को पत्र भेजा है। इसमें ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की धीमी प्रगति को सुधारने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही प्रतिदिन समीक्षा कर ऑनलाइन पोर्टल पर प्रगति फीड करने के लिए कहा है। उन्होंने आदेश के साथ एक समय सारिणी भी दी है। इसके अनुसार जिला अस्पताल के कोविड लेवल वन वार्ड के पास बन रहा प्लांट 15 जुलाई तक चालू करने को कहा गया है। भोगांव सीएचसी में निर्माणाधीन प्लांट भी 31 जुलाई तक क्रियाशील करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर में ही लगने वाले अन्य दो प्लांटों का काम भी 31 अगस्त तक हर हाल में पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट चालू होने से पहले करानी होंगी व्यवस्थाएं
ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना पूर्ण कराने से पहले अन्य जरूरी कार्य कराने के आदेश दिए गए हैं। इसमें बिजली कनेक्शन, जेनरेटर की व्यवस्था, आंतरिक और बाह्य कनेक्शन व फाउंडेशन का कार्य शामिल है। केवल प्लांट स्थापन ही नहीं बल्कि संपूर्ण व्यवस्थाओं के बाद प्लांट के संचालित होने की दशा में ही उसे क्रियाशील की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed