फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government ration in huge quantity found in the trader's warehouse

गरीबों के निवाले पर डाका, गल्ला आढ़ती के गोदाम में मिला भारी मात्रा में सरकारी राशन

Fri, 07 Sep 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Fri, 07 Sep 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
Government ration in huge quantity found in the trader's warehouse
गल्ला आढ़ती के गोदाम में रखा सरकारी राशन - फोटो : अमर उजाला
एटा में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को राशन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शहर के जीटी रोड स्थित मंडी समिति में गल्ला आढ़ती के गोदाम से 430 बोरी सरकारी चावल बरामद किया गया। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने ट्रक से राशन उतारते हुए पकड़ा। 
विज्ञापन


आरोपी गल्ला व्यापारी के दूसरे गोदाम और दुकान में भी सरकारी राशन मिला। इस दौरान बोरी उतरवा रहा गल्ला व्यापारी का बेटा भाग गया। वहीं एसडीएम ने दोनों गोदाम और दुकान को सीज करा दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर को सूचना मिली कि मंडी में ट्रक से सरकारी राशन उतारा जा रहा है। इस पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने गल्ला मंडी पहुंच कर छापेमारी की। इस दौरान मंडी की दुकान संख्या 103 स में बने गोदाम पर सरकारी राशन का चावल उतारा जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी का पुत्र फरार

एसडीएम के पहुंचते ही गल्ला व्यापारी का पुत्र अनुपम भाग खड़ा हुआ। एसडीएम ने ट्रक में भरे चावल को गोदाम में उतरवा कर सीज करा दिया। इसके बाद एसडीएम गल्ला व्यापारी दिनेश गुप्ता की आढ़त पर पहुंचे। जहां भी कुछ मात्रा में सरकारी राशन मिला। 

वहीं व्यापारी के गोदाम पर भी गेहूं के बोरे बरामद किए गए। छापेमारी को देख मंडी व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी दुकानें बंद कर फरार हो गए। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दोनों गोदामों और दुकान को सीज कराया। 

इसके साथ ही गल्ला व्यापारी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी आरके मिश्रा, तहसीलदार दुर्गेश यादव, नायब तहसीलदार आरपी सिंह मौजूद रहे। इस कार्रवाई से राशन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

तोड़ना पड़ा ताला

पहले गोदाम पर ट्रक पकड़ने के बाद ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट दूसरे गोदाम की ओर रवाना हुए। इस दौरान गल्ला आढ़ती दिनेश गुप्ता नैनीताल गए हुए थे। कई बार फोन करने के बाद आढ़ती की ओर कोई नहीं आया। जबकि आढ़ती का मुनीम फरार हो गया। जिस पर एसडीएम ने गोदाम को ताला तुड़वा दिया।

मंडी कर्मचारी नहीं दे सके जानकारी

छापेमारी के दौरान ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने मंडी निरीक्षकों ने ट्रक और राशन के मंडी में आने के बारे में सवाल किया, तो मंडी निरीक्षकों के हाथ-पांव फूल गए। इस पर एसडीएम ने उन्हें सुधर जाने की हिदायत दी। 

ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सूचना पर मंडी में गोदामों पर छापेमारी की गई। इसमें ट्रक से सरकारी राशन का चावल पकड़ा गया है। साथ ही एक अन्य गोदाम और दुकान पर भी राशन मिला है। आढ़ती जिले में मौजूद नहीं है। अन्य आरोपी फरार है। आढ़ती को नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed