फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government is proving to be insensitive towards farmers

Agra News: किसानों के लिए संवेदन शून्य साबित हो रही सरकार

Fri, 24 Nov 2023 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Government is proving to be insensitive towards farmers
किसानों के लिए संवेदन शून्य साबित हो रही सरकार
विज्ञापन

जागीर के गांव चौहानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विकास खंड जागीर के गांव चौहानपुर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए संवेदन शून्य साबित हो रही है। प्रदेश के हालात खराब हैं। प्रदेश में अघोषित आपातकाल लागू है। लोकतंत्र की प्रदेश सरकार हत्या कर रही है।

जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है सरकार बनाने के बाद उसको पूरा करती है। कांग्रेस विकास में विश्वास रखती है। जबकि भाजपा जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करती है। भाजपा का विकास से कोई लेना देना नहीं है। किसान खाद, बीज, बिजली और पानी के लिए परेशान होते हैं। खाद की कालाबाजारी की जाती है। किसानों को खेती के लिए खाद मिलनी ही चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार एमएसपी पर कानून नहीं बना रही है। भाजपा धार्मिक उन्माद पैदा करती है। समाज में नफरत पैदा करना भाजपा का लक्ष्य है। मनोज कुमार शाक्य, शशी प्रभा, शब्बो बेगम, संतोष कुमारी, शोभना, रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, महाराज सिंह, उमाशंकर, सुरेंद्र शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed