{"_id":"60ec3da18ebc3e13531a5ef3","slug":"government-is-looking-for-opportunity-in-disaster-by-increasing-the-prices-of-petroleum-products-adnan-kasganj-news-agr499460428","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाकर सरकार ढूंढ रही आपदा में अवसर-अदनान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाकर सरकार ढूंढ रही आपदा में अवसर-अदनान
विज्ञापन
कासगंज। लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। तहसील पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं भाजपा की नीतियों को जन विरोधी बताया।
जिलाध्यक्ष अदनान खान ने कहा कि भाजपा सरकार आपदा में अवसर ढूंढ रही हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने से जनता महंगाई की मार से त्रस्त हैं। महंगाई के कारण लोगों का घर का बजट बिगड़ने लगा है। रसोई गैस की सब्सिडी लगभग खत्म हो गई हैं। शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने कहा कि बढ़ती डीजल की कीमतों से उद्योग धंधे, किसानों की फसलों, परिवहन सभी कुछ डगमगा गया है।
बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह चौपट हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बोल, डीजल 90 पेट्रोल 100, बहुत हुई महंगाई की मार, बदलेंगे भाजपा सरकार, भ्रष्टाचार खत्म करों महंगाई को कम करों जैसे नारे लगाए गए। तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर शिवकांत मिश्रा, महासचिव अमित पाठक, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमित यादव, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई अमित राजपूत, रमेश धनगर, जितेंद्र मिश्रा, राज कपूर बाल्मीकि, मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, राजवीर सिंह राणा, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिव्या शर्मा, अबरार अली, तरूण शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, असलम कुरेशी आदि मौजूद रहे।