फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government doing branding on flyover, see the condition of these streets

फ्लाईओवर पर ब्रांडिंग कर रही सरकार, इन गलियों की देखों हालात

Tue, 06 Jul 2021 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Government doing branding on flyover, see the condition of these streets
फिरोजाबाद। नगर निगम फ्लाईओवर पर ग्लो साइन बोर्ड लगाकर शहर की ब्रांडिंग कर विकास का ढ़िढोरा पीट रही है लेकिन शहर की हकीकत से बेखबर है। वर्ष 2008 में 13 ग्राम पंचायतों में रहने वाले 1.25 लाख ग्रामीणों को विकास के लंबे चौड़े ख्वाब दिखाकर प्रदेश सरकार ने शहरी नागरिक तो बना दिया लेकिन इन 13 सालों में विकास के नाम हुआ कुछ नहीं। लोग लगातार निगम के अधिकारी और मेयर से विकास कराने की मांग करते हैं लेकिन न अफसर सुनते हैं और न ही माननीय।
विज्ञापन

13 ग्राम सभाओं को घोषित किया था नई आबादी
13 ग्राम सभाओं को सरकार ने नई आबादी का नाम दिया था। नई आबादी के प्रमुख क्षेत्रों में बंबा बाईपास मार्ग पर बसी बघेल कॉलोनी के तीन प्रमुख मार्ग कच्चे है। आठ से दस गलियों की स्थिति बेहद खराब है। कच्ची गली को पक्का बनाने के लिए लोग कई बार हाईवे जाम कर चुके हैं लेकिन उनकी आवाज को दबा दिया गया। साथ ही बंबा बाईपास से यह क्षेत्र तीन फीट नीचे है। बारिश होने पर क्षेत्र में जलभराव होता है, तो बंबा ओवरफ्लो होने के बाद पानी घरों में जाने का खतरा बना रहता है। सांती रोड पर बसे मोहल्ला अब्बास नगर की भी दस से 12 गलियां कच्ची है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी नहीं आते।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों की खस्ता हाल गलियां
अजमेरी गेट, ऊर्दू नगर, रामगढ़, हस्मत नगर, आजाद नगर, नगला गुलरिया, लालपुर छपरिया, अजमेरीगेट, दीदामई, बिलाल नगर, मोमिन नगर, पटेल रोड के साथ अन्य क्षेत्रों की गलियां कच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पिछले कई साल से गलियों के निर्माण की मांग कर रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब तो चुनाव का इंतजार है। देखते है कौन वोट मांगने आएगा।
अतीक खां, अब्बास नगर
सांती रोड से अब्बास नगर करीब तीन से चार फीट नीचा है। बरसात होने पर सड़क का पानी मोहल्लें में भर जाता है। मोहल्ले के पानी की निकासी के लिए रास्ता नहीं है। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे।
इरफान, अब्बास नगर
तीन प्रमुख मार्ग के साथ करीब दस से 12 गलियां कच्ची है। कई बार मांग की है, मगर आज तक गलियों का निर्माण नहीं हो सका। निर्माण के लिए जाम भी लगा चुके है लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका।
मुकेश कुमार, बघेल कॉलोनी
13 ग्राम सभा के शहर में शामिल होने के बाद विकास की उम्मीद जगी थी। वर्ष 2017 में मेयर का चुनाव होने के बाद आस जगी थी, लेकिन मेयर ने विकास की सुध नहीं ली। पूरा क्षेत्र बदहाल है। सड़कें कच्ची हैं, सफाई कर्मचारी कभी आते नहीं हैं।

सुमित कुमार निवासी बघेल कॉलोनी
शहर के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आगामी 15वें वित्त की बैठक में धन की उपलब्धता के आधार पर शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
नूतन राठौर मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed