फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government colleges could not get science teachers

Agra News: राजकीय कॉलेजों को नहीं मिल सके विज्ञान के शिक्षक

Tue, 10 Sep 2024 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Government colleges could not get science teachers
मैनपुरी। राजकीय कॉलेजों में विज्ञान शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो रही है। स्थानांतरण प्रक्रिया से उम्मीद जताई जा रही थी कि जिले को विज्ञान शिक्षक मिल सकेंगे, लेकिन जिले को विज्ञान शिक्षक मिलने की बात तो दूर पहले से तैनात तीन शिक्षक यहां से स्थानांतरित हो गए।
विज्ञापन

समायोजन प्रक्रिया में राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में दो शिक्षक मिले जो हाईस्कूल स्तर के हैं। यहां इंटरमीडिएट में विज्ञान पढ़ाने के लिए शिक्षक उपलब्ध नहीं है। जिले में 23 राजकीय कॉलेज संचालित हो रहे हैं इनमें से 20 में विज्ञान शिक्षकों की कमी चल रही है। इसके चलते यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के सामने विज्ञान शिक्षा का संकट है। विभाग द्वारा उच्चाधिकारियों को जानकारी समय-समय पर दी जाती है लेकिन नई नियुक्ति न होने के कारण शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन




नहीं हो पा रहा प्रयोगात्मक कार्य
विज्ञान शिक्षक न होने के कारण सबसे अधिक परेशानी इंटरमीडिएट स्तर पर आ रही है। हाईस्कूल स्तर पर भी विज्ञान विषय का प्रोजेक्टर कार्य कराने में समस्या खड़ी हो रही है। प्रधानाचार्यों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले साल बेसिक से उपलब्ध कराए गए थे शिक्षक
शिक्षा सत्र 2023-24 में राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक की मदद से प्रयोगात्मक कार्य के लिए बेसिक के विज्ञान शिक्षकों की मदद ली थी। इस साल भी यह स्थिति सामने आ सकती है। हालांकि अभी तक किसी प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रयोगात्मक कार्य के संबंध में जानकारी नहीं दी है।

---
स्थानांतरण और समायोजन से विज्ञान शिक्षकों के मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। समायोजन में हाईस्कूल स्तर पर दो शिक्षक मिले हैं। जितने शिक्षक उपलब्ध हैं उनकी मदद से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। - सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed