{"_id":"5f06dc068ebc3e63906f109b","slug":"government-college-to-be-built-in-chak-soyam-village-of-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 10 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय महाविद्यालय, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 10 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय महाविद्यालय, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
Thu, 09 Jul 2020 02:27 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Jul 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने बुधवार को आगरा कैंट क्षेत्र के चक सोयम गांव में राजकीय महाविद्यालय खोले जाने के लिए मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण का बजट दस करोड़ होगा। आठ साल से इसकी मांग उठ रही थी। दो साल पहले 14 अगस्त 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की थी।
महाविद्यालय स्थापना के लिए राजस्व विभाग द्वारा .5805 हेक्टेयर जमीन उच्च शिक्षा विभाग को 90 वर्ष के लिए दी जाएगी। भूमि आवंटन की तिथि से तीन वर्ष की अवधि में महाविद्यालय की स्थापना करनी होगी।
छावनी के विधायक और राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि उन्होंने 2017 में विद्यालय का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम दिनेश चंद शर्मा को दिया था। तब से ही जमीन की तलाश की जा रही थी। यह अब जाकर पूरी हुई है।

अब राजकीय कॉलेजों की संख्या 18 हो जाएगी
विश्वविद्यालय से जुड़े 1000 से ज्यादा कॉलेजों में राजकीय सिर्फ 17 हैं। अब इनकी संख्या 18 हो जाएगी। आंवलखेड़ा में राजकीय महाविद्यालय है। इसी तरह का विद्यालय कैंट क्षेत्र में खोले जाने की मांग की जा रही थी।
उखर्रा और देवरी रोड के बीच में है चक सोयम
उखर्रा और देवरी रोड के बीच में चक सोयम गांव में यह विद्यालय बनेगा। उखर्रा और देवरी के लोग विद्यालय की मांग कर रहे थे। यहां दो किमी क्षेत्र में कोई विद्यालय नहीं है। इस कारण छात्र-छात्राओं को दूर जाना पड़ता है।
सेवला और नगला पद्मा के भी थे प्रस्ताव
राजकीय विद्यालय खोले जाने के लिए सबसे पहले सेवला में जमीन देखी गई थी। वहां बात नहीं बन पाई। इसके बाद नगला पद्मा में जमीन देखी गई। यहां भी विवाद आ गया। अब सोयम में फाइनल हो गई।