फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government and aided schools were not removed from the list of examination centers

यूपी बोर्डः परीक्षा केंद्रों की सूची से राजकीय व एडेड विद्यालय नहीं हटे

Wed, 09 Feb 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Government and aided schools were not removed from the list of examination centers
आगरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए केंद्रों की अंतिम सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या 180 है। पहली सूची में किसी भी राजकीय व एडेड विद्यालय का नाम हटाया नहीं गया है। बल्कि सात नए नाम शामिल कर लिए गए हैं। इसमें छह एडेड और एक राजकीय विद्यालय शामिल है।
विज्ञापन

प्राथमिक सूची में भी 180 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आपत्तियों के आधार पर जिला केंद्र निर्धारण समिति की ओर से सत्यापन कराने के बाद सात वित्तविहीन विद्यालयों का नाम सूची से हटा दिया गया है। हालांकि दूसरी सूची में किसी नए वित्त विहीन विद्यालय का नाम जोड़ा नहीं गया है। अब सूची में 90 राजकीय व एडेड और 90 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। 180 केंद्रों पर चालू सत्र में 1,17,623 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी है। इसमें हाईस्कूल के 65,369 और इंटरमीडिएट के 52,254 विद्यार्थी शामिल हैं। गत सत्र की अपेक्षा इस बार बोर्ड परीक्षा में 4085 विद्यार्थियों का पंजीकरण कम है। गत सत्र में 1,21,708 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

वित्तविहीन विद्यालय जिनका नाम सूची से हटाया गया
- श्रीमती रामकुंवर कन्या इंटर कॉलेज, लादूखेड़ा।
- श्रीराम इंटर कॉलेज, कराही, फतेहपुर सीकरी।
- श्रीमती महादेवी इंटर कॉलेज, नगला झब्बा, किरावली।
- श्रीमती रामरती देवी इंटर कॉलेज, पूठपुरा कल्यानपुर, फतेहाबाद।
- श्रीराम पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बघरैना, पिनाहट।
- श्री दयाल सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, खोड़, होलीपुरा, बाह।
- श्री बृज बिहारी हायर सेकेंडरी स्कूल, देवपुरा महुआशाला, जैतपुर कलां, बाह।
एडेड व राजकीय विद्यालय, जिनका नाम सूची में शामिल किया गया
- पीडी जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टेहू।
- स्वामी देवीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी कालिया।
- जनता इंटर कॉलेज, जगनेर।
- भदावर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाह।
- मुरारीलाल खत्री कन्या इंटर कॉलेज।
- अनवरी नीलोफर कन्या इंटर कॉलेज।
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी चंद्रमन, अछनेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed