{"_id":"5d2968e58ebc3e6d206dd894","slug":"govardhana-parikrama-by-helicopter-in-mudia-purnima-mela-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़िया मेला: हेलीकॉप्टर से करिए गिरिराज जी की परिक्रमा, सिर्फ चार दिन मिलेगी यह सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िया मेला: हेलीकॉप्टर से करिए गिरिराज जी की परिक्रमा, सिर्फ चार दिन मिलेगी यह सुविधा
Sat, 13 Jul 2019 10:45 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
गोवर्धन में हेलीकॉप्टर का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की पहल पर इस बार भी गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। शुक्रवार को हवाई सेवा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर से सबसे पहले गजेंद्र, सुरेंद्र, रजनेश गुप्ता, रविन्द्रानंद महाराज, प्रताप सिंह व राम सिंह ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन
परिक्रमा लगाकर लौटे श्रद्धालु राम सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर से परिक्रमा करने का अनुभव सुखद रहा। उन्होंने ऊपर से ही मेला क्षेत्र के सभी भक्तों के दर्शन कर लिए। हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर के पहुंचने के बाद अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हेलीकॉप्टर का परिक्रमा मार्ग में ट्रायल भी किया गया।
विज्ञापन
पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला में ई-रिक्शा व अन्य साधन से परिक्रमा नहीं हो सकती है, लेकिन हेलीकॉप्टर से अशक्त और न चलने में अक्षम लोग भी परिक्रमा कर सकते हैं। हैरिटेज एविएशन की ओर से व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इसके बाद हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा सिर्फ चार दिन मिलेगी।
विज्ञापन
पर्यटन अधिकारी ने बताया कि इस सेवा से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली से लेकर अन्य कई शहरों से लोगों ने परिक्रमा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर का किराया प्रति व्यक्ति 3000 रुपये रखा गया है। वहीं हेलीकॉप्टर से 21 किलोमीटर की परिक्रमा में महज 10 मिनट का वक्त लगता है।