फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Govardhan temples will be opened from today

गोवर्धन में विरोध के बीच खुले मंदिरों के कपाट, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

Fri, 30 Nov 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 30 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Govardhan temples will be opened from today
गिरिराज मंदिर के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला
ब्रज धाम के गोवर्धन स्थित गिरिराज दानघाटी सहित चार मंदिरों के पट शुक्रवार को मंगलाचरण आरती के साथ भक्तों के लिए खोल दिए गए। दो दिन बाद जैसे ही मंदिर के पट खुले भक्तों की आस्था हिलोरे लेने लगी। हर ओर गिरिराज महाराज की जयघोष हो रही थी। 
विज्ञापन


सेवायतों ने गिरिराज दानघाटी मंदिर के आरती स्थल के निर्माण को तोड़े जाने के बाद विरोध में बुधवार को पट बंद कर दिए थे। दो दिन तक प्रशासन और सेवायतों के बीच गतिरोध जारी रहा। लेकिन सेवायतों ने गिरिराज जी के भक्तों की भावना को देखते हुए शुक्रवार से मंदिर के पट खोलने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


हालांकि प्रशासन के खिलाफ आरती स्थल पर धरना-प्रदर्शन जारी है। गिरिराज दानघाटी मंदिर में पट खुलते ही सेवायत रामेश्वर पुरोहित एवं मुकुट मुखारबिंद मंदिर मानसी गंगा पर सेवायत संजय शर्मा ने मंगलाभिषेक किया। साथ ही हरिगोकुल एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर के पट भी खोल दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों के कपाट खुलते ही परंपरा में दूध-दही, शहद, गंगाजल के पंचामृत से गिरिराज जी का अभिषेक किया गया। दोपहर तीन बजे अद्भुत शृंगार में गिरिराज जी के दर्शन देखकर भक्त भावविभोर नजर आए। सेवायत रामेश्वर पुरोहित ने बताया कि वे गिरिराज जी के पुजारी हैं। वे नहीं चाहते हैं कि प्रशासन की गलती से भक्तों की भावनाएं आहत हों। सभी सेवायतों ने मिलकर गिरिराज जी के पट खोलने का फैसला किया है।  

आरती स्थल पर धरने पर बैठे रहे सेवायत  

लगातार दो दिन पट बंद होने पर प्रशासन ने सेवायतों से मिलकर गुरुवार की देर रात तक बैठक की। सेवायतों की मानें तो प्रशासन से उनका कोई समझौता नहीं हुआ है। गुरुवार रात उपजिलाधिकारी गोवर्धन नागेंद्र सिंह एवं तहसीलदार अजय सिंह पहुंचे। सेवायतों और प्रशासन की बैठक हुई। बाद में सेवायतों ने अपनी बैठक कर मंदिर के कपाट खोलने का फैसला किया था। सेवायतों का शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन जारी रहा। 

मंदिर प्रबंधक डालचंद चौधरी ने बताया कि प्रशासन ने आरती स्थल का निर्माण तोड़कर गलत किया है। सेवायत जितेंद्र पुरोहित ने बताया कि प्रशासन के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी रहेगा। हरेकृष्ण पुरोहित, उमाशंकर कौशिक, राधा बल्लभ कौशिक, ओमप्रकाश बाबा, सुरेंद्र कौशिक, राम कौशिक, कालीचरन कौशिक, दीपक कौशिक, राजू कौशिक आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed