फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   got job with fake marksheet, salary one lakh

फर्जी मार्कशीट से पाई नौकरी, पगार एक लाख

Mon, 13 Jun 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 13 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
got job with fake marksheet, salary one lakh
अंबेडकर ‌व‌िव‌ि - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग संकाय के नाम से फर्जी मार्कशीट लगाकर जालसाज नामी-गिरामी कंपनी में इंजीनियर बन बैठे हैं। यहां तक कि महीने में एक लाख रुपये तक पगार भी पा रहे हैं। कंपनी की ओर से इनका सत्यापन कराया तो ये सभी फर्जी निकलीं।
विज्ञापन

खंदारी कैंपस स्थित इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्निकल में पुणे, नोएडा, हैदराबाद, चैन्नई स्थित नामी-गिरामी कंपनियाें से आधा दर्जन मार्कशीट सत्यापन के लिए भेजी गई हैं। पड़ताल में इन सभी मार्कशीटधारकों का संस्थान में रिकार्ड नहीं मिला। संस्थान निदेशक डा. वीके सारस्वत ने बताया इन युवकों ने यहां से पढ़ाई भी नहीं की है। कंपनी को अवगत करा दिया गया है। कुलसचिव केएन सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय के नाम से कोई गैंग फर्जी मार्कशीट बेच रहा है, इसके लिए एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

केस स्टडी एक:
अरविंद एस. (रोल नं. 067791) ने इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी में 6052/8000 अंक प्राप्त किए हैं। 2011 में पास आउट किया है। इसकी डिग्री भी है। ये चेन्नई में मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर रहा है। इसका सालाना पैकेज 12.50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस स्टडी दो:
अहमद अब्दुल्ला (रोल नं. 0103635446) को बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन) की मार्कशीट में 3720/5000 अंक मिले हैं। डिग्री भी है। ये हैदराबाद में इन्हीं मार्कशीट के जरिये जॉब कर रहा है। सालाना पैकेज सात लाख रुपये बताया गया।


केस स्टडी तीन:
सैयद इम्तियाज अली (रोल नं. 114124) की कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की सन 2010 की मार्कशीट है। 2287/3400 अंक प्राप्त हैं। इसका सत्यापन पुणे स्थित कंपनी ने कराया। सालाना पैकेज भी बेहतर बताया गाया।

इनकी मिल चुकी है फर्जी मार्कशीट  
एमबीबीएस की फर्जी मार्कशीट, दिल्ली में कर रहे थे चिकित्सकीय कार्य
मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग की मार्कशीट, जम्मू-कश्मीर का अभ्यर्थी भी पकड़ा
बीए की फर्जी मार्कशीट, गोपनीय चार्ट में इस रोल नंबर पर नहीं मिला डाटा
बीएड की करीब 25 हजार फर्जी मार्कशीट, एसआइटी कर रही है जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed