{"_id":"67475bb72e6f2a16ba07c8f9","slug":"got-instructions-from-yogi-hope-to-get-big-responsibility-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-127813-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: योगी से मिले अनुजेश, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: योगी से मिले अनुजेश, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद
Wed, 27 Nov 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करतीं पूर्व विधायक उर्मिला यादव और अनुजेश सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। करहल विधानसभा उपचुनाव में सपा को कड़ी चुनौती देने के बाद मंगलवार को भाजपा नेता अनुजेश सिंह ने अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद अनुजेश को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मंगलवार की शाम को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह और भाजपा प्रत्याशी की मां पूर्व विधायक उर्मिला यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने करहल विधानसभा के उपचुनाव में मिली हार के कारणों की जानकारी ली। अनुजेश ने उन्हें अपनी हार के विभिन्न कारण बताए। अनुजेश ने कहा कि पार्टी के संगठन ने इस चुनाव में भरपूर मेहनत की। लेकिन कहीं न कहीं कम मतदान का असर इस परिणाम पर पड़ा। भाजपा प्रत्याशी अनुजेश करहल विधानसभा में 89 हजार वोट पाकर पार्टी का झंडा ऊंचा करने में सफल रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री से भेंट होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना फोटो शेयर किया तो लोग भाजपा में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद लगा रहे हैं।