{"_id":"67b76769e9493f9780074bfb","slug":"got-a-credit-card-issued-from-the-bank-withdrew-rs-161-lakh-from-the-account-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-132351-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैंक से क्रेडिट कार्ड कराया जारी, खाते से निकाले 1.61 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैंक से क्रेडिट कार्ड कराया जारी, खाते से निकाले 1.61 लाख रुपये
Thu, 20 Feb 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। आवास विकास काॅलोनी के रहने वाले एक युवक के आधार कार्ड, पैन को किसी तरह हासिल करने के बाद ठगों ने बैंक से क्रेडिट कार्ड जारी करा लिया। जब तक युवक को जानकारी हुई, तब तक खाते से 1.61 लाख रुपये निकाले जा चुके थे।
मूलरूप से न्यू आजाद नगर थाना चकेरी कानपुर निवासी श्याम कुमार गुप्ता वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी में रह रहे हैं। पुलिस को बताया कि किसी ने उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग किया है। दस्तावेजों के जरिए उनकी बिना जानकारी बैंक से क्रेडिट कार्ड जारी करवा लिया। कुछ दिनों पहले बैंक के रिकवरी एजेंट से बातचीत के बाद उन्हें क्रेडिट कार्ड जारी होने के बारे में पता चला। रिकवरी एजेंट ने बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड पर 1.61 लाख रुपये बकाया है। ठगी का शिकार श्याम कुमार ने साइबर थाने में तहरीर दी।