फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Got a chance to correct the spelling of the name of the board examinees

बोर्ड परीक्षार्थियों के नाम की वर्तनी ठीक करने का मिला मौका

Sun, 13 Jun 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Got a chance to correct the spelling of the name of the board examinees
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के नाम और पिता के नाम में वर्तनी संशोधन का मौका दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दो दिन के अंदर वर्तनी संशोधन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकांत शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2020 से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं के अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में नाम अपलोड किए गए थे। जिसके चलते कई छात्र-छात्राओं की वर्तनी में गलती हुई थी। विभाग ने वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं की वर्तनी ठीक करने के लिए अवसर प्रदान किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि वर्तनी त्रुटि दूर करने के लिए 14 और 15 जून को विभाग की वेबसाइट खुली रहेगी। प्रधानाचार्य अपने कॉलेज कोड से वेबसाइट को खोलकर सूची मिलान कर वर्तनी संशोधित कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि छात्र-छात्राओं के नाम, माता और पिता के नाम की वर्तनी के अतिरिक्त और कोई संसोधन नहीं किया जा सकेगा। नाम को बदला नहीं जा सकता है। यह भी ध्यान रखा जाए कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों में एक ही नाम हो।
विज्ञापन

-----
प्रधानाचार्य अपने विद्यालय कोड से परिषद की वेबसाइट को खोलकर दो दिन के अंदर यदि किसी छात्र के नाम, माता-पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि है तो उसे ठीक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजर सिंह प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed