फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gopashtami celebration in mathura vrindavan

ब्रज में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, विदेशी भक्तों ने की गोमाता की सेवा

Fri, 16 Nov 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Updated Fri, 16 Nov 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
gopashtami celebration in mathura vrindavan
गोपाष्टमी पर गोसेवा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा और वृंदावन में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पंचायती गोशाला में गायों का पूजन किया। प्रातकाल गोमाताओं के साथ कृष्ण बलराम की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद गौशाला में गो-चारण लीला का मंचन हुआ। 
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन मार्ग श्रीकृष्ण गोशाला में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, बाबा बलरामदास, स्वामी मधुसूदन दास, राधावल्लभ मंदिर के टीकैत अधिकारी राधेशलाल गोस्वामी, आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


वहीं वात्सल्य ग्राम में भी गोपाष्टमी पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गायों को स्नान कराकर सजाया गया। फूल मालाएं पहनाकर लड्डू खिलाए। गोधूलिपुरम स्थित ललितकुंज की गोशाला में गोपाष्टमी पर गोपूजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी भक्तों ने की गाय की सेवा

gopashtami celebration in mathura vrindavan
गायों के साथ विदेशी भक्त - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में गोपाष्टमी पर्व विदेशी भक्तों ने भारतीय परंपरानुसार मनाया। विदेशी महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने गो पूजन किया। ग्वाल वालों का वेश में विदेशी भक्तों में संकीर्तन और वेद मंत्रोच्चारण के मध्य गोपूजन किया। 

वृंदावन की इस्कॉन, फूडफार लाइफ के साथ जीवा इंस्टीटयूट गोशाला की गोशाला में संत सत्यनारायणदास के सान्निध्य में विदेशी महिला, युवतियां और बच्चे ग्वालों का वेश बनाकर गायों की सेवा में लग गईं। उन्होंने गायों की विधिवत् पूजा अर्चना की। 

कोसीकलां में गोमाता की पूजा

कोसीकलां स्थित गो सेवा धाम हास्पिटल में भी गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया। सुबह हवन, कीर्तन के बाद समूचे गोसेवा धाम की परिक्रमा एवं मुख्य अतिथि हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने गायों को गुड़ खिलाकर गोष्ठी की शुरूआत की। 

गोयल ने कहा हरियाणा सरकार ने गोवंश की सेवा के लिए गोसेवा आयोग के नाम से एक विभाग की स्थापना की है, जो कि गोवंश के संवर्धन पर कार्य करता है। उन्होंने अस्पताल में एक बड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन हरियाणा सरकार से दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed