फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goonda Act action against 40 criminals

Agra News: 40 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Sat, 12 Aug 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Goonda Act action against 40 criminals
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने 40 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। सीओ अजीत चौहान ने कोतवाली पुलिस की गुंडा एक्ट की कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से संबंधित पत्रावली जो लंबित हैं उनका निस्तारण कराया जाए। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। सीओ ने बताया कि महिला अपराध, संगठित अपराध व अन्य अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस के द्वारा गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। सदर कोतवाली पुलिस ने इस वर्ष में अभी तक 40 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए और निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो। अपराधियों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed