फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Google business listing of Retreat Hotel has been hacked by cyber criminals

Agra News: होटल की ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं तो रहें सावधान, साइबर ठगों ने गूगल लिस्टिंग की हैक

Sun, 28 Aug 2022 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 12:04 PM IST
सार

द रिट्रीट होटल के साझीदार तनुज गोयल ने शिकायत की है कि छह अगस्त को पता चला कि उनके होटल की गूगल बिजनेस लिस्टिंग को हैक कर लिया गया है। अब होटल के ग्राहकों के साथ ठगी हो रही है।
 

विज्ञापन
Google business listing of Retreat Hotel has been hacked by cyber criminals
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित द रिट्रीट होटल की गूगल बिजनेस लिस्टिंग को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। वे होटल में बुकिंग के लिए संपर्क करने वाले ग्राहकों से ठगी कर रहे हैं। दो दिन पहले एक पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। अब होटल के साझीदार ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


द रिट्रीट होटल के साझीदार तनुज गोयल ने एडीजी जोन से शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका होटल गूगल पर ऑनलाइन बिजनेस लिस्टिंग में वर्ष 2011 से जुड़ा है। छह अगस्त को पता चला कि उनके होटल की गूगल बिजनेस लिस्टिंग को हैककर लिया गया है। उसे अपना स्वामित्व बता रहा है। अपना नंबर और पता भी बदल रहा है। होटल की फोटो भी लगा ली है। होटल के ग्राहकों के साथ ठगी कर रहा है। इस पर साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी।

विज्ञापन

होटल के ग्राहकों से मिली जानकारी 

होटल में ग्राहकों ने आकर जानकारी दी। कहा कि वह रकम जमा कर रहे हैं मगर, बुकिंग का पता नहीं चल रहा है। यह रकम होटल के खाते में भी नहीं आई। मामले में थाना ताजगंज में धोखधड़ी, चौथ मांगने और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस का कहना है कि साइबर क्राइम का मामला है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से भी हुई ठगी 

मामले में एक महिला ने भी मुकदमा दर्ज कराया था। उनके साथ 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। बुकिंग के नाम पर रकम जमा करा ली गई थी। धोखाधड़ी की घटना आनंदपुरम, शाहगंज निवासी ऋचा अग्रवाल के साथ हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिसंबर में उनके बेटे की शादी है। वह विवाह समारोह के लिए होटल बुक करना चाहती थीं। इसके लिए 20 अगस्त को गूगल पर होटल की वेबसाइट खोज रही थीं। उन्हें एक होटल की वेबसाइट मिली। इसमें एक नंबर दिया गया था। उन्होंने नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने होटल का अधिकारी बताया। कहा कि होटल बुक हो जाएगा। इसके लिए एडवांस में रुपये होटल के खाते में जमा कराने होंगे। वह तैयार हो गईं। उन्होंने दो बार में एक बार 10,000 रुपये तो दूसरी बार 15,236 रुपये जमा कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed