फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goods worth lakhs stolen after breaking the locks of photo studio

Agra News: फोटो स्टूडियो के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Sat, 05 Apr 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen after breaking the locks of photo studio
कुरावली। गांव सोनई स्थित एक फोटाे स्टूडियो की दुकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद संचालक ने सीसीटीवी देखे तो वारदात का पता चल गया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर मनौना के रहने वाले आदेश सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2021 से गांव सोनई में राजीव चौहान की दुकान में फोटो स्टूडियो का संचालन करते आ रहे हैं। 27 मार्च की रात को उन्हें दुकान के ताले टूटने के बारे में जानकारी मिली। जब वह दुकान के अंदर गए तो एक लैपटॉप, कंप्यूटर, दो कैमरे आदि गायब मिले। जब पास लगे सीसीटीवी को देखा तो एक चोर दुकान के ताले तोड़ता दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर चोरों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आदेश की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed