{"_id":"59d4eb494f1c1bcb538b5b88","slug":"goods-train-derail-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में मालगाड़ी डिरेल, बच गईं जान पर इतना हुआ नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में मालगाड़ी डिरेल, बच गईं जान पर इतना हुआ नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 04 Oct 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
तीन डिब्बे पटरी से उतर गए
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जंक्शन के पास बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे लूप लाइन पर सीमेंट लेकर जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बे उतरने से रेल लाइन टूट गई और 100 से ज्यादा स्लीपर उखड़ गए। इससे मथुरा-अछनेरा रेलमार्ग साढ़े तीन घंटे तक ठप रहा।
राजस्थान के बनारस से सीमेंट लेकर एमएलजे मालगाड़ी लखनऊ के मोहनलाल गंज को जा रही थी। बुधवार की सुबह 6:30 बजे मालगाड़ी धौलीप्याऊ गेट 518 को पार करती हुई मथुरा जंक्शन के सात व नौ नंबर प्लेटफार्म के बीच लूप लाइन से निकल रही थी, तभी सीमेंट लदे डिब्बे संख्या 10, 11 और 12 के पहिये अचानक पटरी से उतर गए।
घटना से 100 मीटर लाइन के स्लीपर टूट गए और दो स्थानों से रेल पटरी टूट गई। एक डिब्बे के एक्सल की बेल्डिंग स्प्रिंग टूट कर बाहर आ गई। डिब्बा पटरी पर दूर तक घिसट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से मथुरा अछनेरा सेक्शन बंद हो गया।

Trending Videos
एक डिब्बा पूरी तरह क्षतिग्रस्त
पटरी से उतरी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एडीआरएम डीके सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिकी प्रबंधक कैरिज एंड बैगन विक्रमजीत सिंह एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन लेकर मथुरा पहुंचे। मथुरा के स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह, स्टेशन मास्टर केएल मीणा सहित परिचालन, इलेक्ट्रिक, पीडब्लूआई तथा वाणिज्य शाखा के लोगों ने तीनों डिब्बों में लदे सीमेंट के बोरे उतरवाए और डिब्बों को पटरी पर रखवाया।
एक डिब्बा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, उसे काटकर लाइन किनारे डाल दिया। घटना में 3:30 घंटे मथुरा अछनेरा रेल मार्ग बंद रहा, वहीं दोपहर 2:50 बजे लूप लाइन को ठीक कर चालू कर दिया गया।
एक डिब्बा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, उसे काटकर लाइन किनारे डाल दिया। घटना में 3:30 घंटे मथुरा अछनेरा रेल मार्ग बंद रहा, वहीं दोपहर 2:50 बजे लूप लाइन को ठीक कर चालू कर दिया गया।