{"_id":"59809f904f1c1baa7b8b4615","slug":"good-news-for-potato-farmers-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आलू किसानों के लिए बड़ा तोहफा है योगी सरकार का ये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू किसानों के लिए बड़ा तोहफा है योगी सरकार का ये आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
potato
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू की हो रही बेकदरी और लागत मूल्य न मिलने पर प्रदेश सरकार ने आलू को देश-विदेश में बेचने की छूट दे दी है। प्रदेश सरकार ने आलू का सही दाम दिलाने के लिए देश और विदेश तक कहीं भी आलू ले जाने पर 50 रुपये कुंतल तक भाड़ा देने की व्यवस्था की है।
जिले में आलू का भाव मंडी व कोल्ड स्टोरेज पर 400 रुपये प्रति कुंतल से कम है। इसमें 250 रुपये का कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा देकर किसान को केवल 150 रुपये का ही भाव मिलता है। इसमें एक कुंतल पर किसानों को 500 रुपये तक का नुकसान हो रहा है।
इससे परेशान किसान आलू फेंकने को मजबूर हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने आलू को देश और विदेश तक बेचने की छूट व अनुदान योजना शुरू की है। प्रमुख सचिव रजनीश गुप्ता और विशेष सचिव डा. नीरज शुक्ला ने मंडी निदेशकों को पत्र लिखकर आलू बेचने को इंतजाम करने को कहा है। जारी शासनादेश में कहा है कि आलू किसान, व्यापारी व आढ़ती आलू को देश और विदेश में कहीं भी ले जाकर बेच सकते हैं।

प्रदेश में बेचने पर 300 किलोमीटर तक का भाड़ा
प्रदेश में बेचने पर 300 किलोमीटर तक का भाड़ा प्रदेश सरकार देगी। दूसरे राज्यों में या विदेश तक आलू ले जाने पर 50 रुपये कुंतल तक भाड़ा प्रदेश सरकार वहन करेगी। आलू किसानों को किसान बही, खसरा खतौनी व मंडी आढ़ती की रसीद व भाड़े और वजन सहित रसीद मंडी कार्यालय में जमा करानी होगी। विदेश में आलू भेजने पर मंडी शुल्क व सेस से छूट दी जाएगी। मथुरा के जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मंडी निदेशक व कोल्ड स्टोरेज संचालकों को आदेश से अवगत करा दिया है।