{"_id":"5a6385324f1c1b91268b56c5","slug":"gondwana-express-derailed-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के मथुरा में फरह स्टेशन के पास गोंडवाना एक्सप्रेस डिरेल, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के मथुरा में फरह स्टेशन के पास गोंडवाना एक्सप्रेस डिरेल, हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन डिरेल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आगरा आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस शनिवार की रात 10:25 बजे फरह स्टेशन के पास जलाल हॉल्ट के पास दुर्घटना का शिकार हो गई।
ट्रेन के पीछे लगा लगेज कोच पटरी से उतर गया। तेज धमाके के साथ चिनगारियां उठने पर यात्रियों में चीखपुकार मच गई। रेलवे ट्रैक की गिट्टी उछलकर यात्रियों को लगीं। चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया गया।
हादसे की खबर मिलने पर आगरा से दुर्घटना राहत ट्रेन, मेडिकल टीमें और रेलवे अफसर पहुंच गए थे। हादसे के बाद आगरा दिल्ली के बीच अप और डाउन रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई। ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया।

Trending Videos
हजरत निजामुद्दीन से रायगढ़ जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस शनिवार की रात मथुरा जंक्शन से आगरा की ओर आ रही थी। रात्रि 10.25 बजे फरह (दीनदयाल धाम) स्टेशन से पहले जलाल हाल्ट के पास फाटक नंबर 517 पर इंजन के पीछे वाली लगेज बोगी के पहिए ट्रैक से उतर गए।
तेज धमाके और चिनगारियां उठने पर यात्रियों में चीखपुकार मच गई। यात्रियों ने आनन फानन में ट्रेन की चेन पुलिंग करके रोकने की कोशिश की, लेकिन तकरीबन आधा किलोमीटर तक ट्रेन घिसटती हुई चली गई। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।
दुर्घटना के बाद आगरा से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल टीम के साथ रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में दहशत फैल गई।
घटना के बाद आगरा दिल्ली रेलमार्ग बाधित हो गया। रात्रि 11.30 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही बंद थी। रेलमार्ग सुचारु नहीं हो सका था।