फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gold, weight test

टेस्टिंग वेट न होने पर मुथूट फाइनेंस पर ठोका जुर्माना

Tue, 30 Jul 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
gold, weight test
एटा। आगरा रोड पर स्थित एक कंपनी सोने के विहाप पर फाइनेंस करने का कार्य करती है। बांट माप की टीम ने यहां जांच की तो मौके पर टेस्टिंग वेट नहीं मिला। इस पर विभागीय अधिकारी की ओर से कंपनी पर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा दो मिठाई की दुकानों पर भी घटतौली को लेकर जुर्माना ठोका गया है।
विज्ञापन

जिले में घटतौली का आशंका को लेकर बाट माप विभाग की टीम ने शहर में 25 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की। जहां टीम ने आगरा रोड स्थित एक फाइनेंस देने वाली कंपनी मुथूट के यहां छापा मारा। उन्होंने वहां प्रपत्रों की जांच की। साथ ही कर्मचारी से टेस्टिंग वेट मशीन के बारे में पूछा। जहां कर्मचारी ने मशीन न होने की बात कही। इस पर टीम के सदस्य डीपी सिंह ने जेवरात आदि की तौल के बारे में पूछा। जहां कर्मचारी उचित जवाब नहीं दे सका। इस पर विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने चालान काट पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। टीम ने अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन

दो मिठाई की दुकानों पर मिली घटतौली
छापामार कार्रवाई कर रही टीम ने एक सदस्य को घंटाघर पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर भेजा। जहां दुकानदार ने एक किलो में 90 ग्राम दी। इसके वाद टीम आगरा रोड स्थित गुलशन स्वीट्स पर पहुंची जहां एक किलो में 50 ग्राम कम मिली। टीम ने दोनो दुकानदारों पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मैन्यूफैक्चरिंग ने के मिला आटा
शहर में दो फर्मों द्वारा आटा बेंचा जा रहा है। टीम ने वहां भी छापामार कार्रवाई की। इस पर उन्हें वहां न रजिस्ट्रेशन के कागजात मिले और न आटा पैकिंग पर मैन्यूफैक्चरिंग की तारीख पड़ी मिली। इसके साथ ही पैकिंग पर उसकी प्राइज भी नहीं पड़ी थी। टीम ने दोनों फर्मों से चालान काट जुर्माना वसूल किया।
नोटिस का नहीं दे रहे जवाब
बीते व इस माह टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था। जहां उन्हें कई अनियमितताएं मिली थी। इस पर उन्होंने कुछ लोगों से जुर्माना भी वसूल किया था। वहीं जो लोग कार्यालय नहीं पहुंचे थे उन्हे नोटिस जारी किया था। टीम ने 15 व्यापारियों को तीन बार व 20 को बार नोटिस भेज दिया है, लेकिन यह लोग अभी जुर्माना देने कार्यालय नहीं पहुंचे है। अब तीसरे नोटिस पर भी जुर्माना न देने वालों पर टीम मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

जिले में घटतौली की शिकायत मिल रही थी। इसी पर छापामार कार्रवाई की गई है। जहां एक फाइनेंस कंपनी वाले के यहां टेस्टिंग वेट मशीन भी नहीं मिली। उसका चालान काट जुर्माना किया गया है।
अतुल प्रताप सिंह, विधिक माप विज्ञान अधिकारी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed