फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gold jewellery stolen from the cupboard in the house in agra

Agra : ताले टूटे नहीं, अलमारी से चोरी हो गए आधा किलो सोने के जेवरात, घटना से परिवारवाले हैरान

Thu, 21 Jul 2022 08:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 08:06 PM IST
सार

घर में जिस वक्त चोरी की घटना हुई, उस वक्त महिला मंदिर गई थी। दूसरी मंजिल पर उसके बेटे थे। उनको भी घटना का पता नहीं चला। महिला ने जब अलमारी खोली तो उसके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
gold jewellery stolen from the cupboard in the house in agra
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के छीपीटोला में बुधवार शाम को एक घर से आधा किलोग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। परिजनों को रात में चोरी की घटना पता चला तो उनके होश उड़ गए। जिस अलमारी से जेवरात चोरी होना बताया गया, उसके ताले नहीं टूटे थे। पुलिस घटना में किसी जानकार का हाथ होने का अंदेशा जता रही है।

विज्ञापन


छीपीटोला में धर्मशाला के पास की रहने वाली शकुंतला सोलंकी ने बताया कि पति कमल सोलंकी की वर्ष 2016 में मृत्यु हो गई थी। वह अपने तीन बेटों विकास, अमित और राहुल के साथ रहती हैं। विकास अपने परिवार के होटल में काम देखता है, जबकि राहुल और अमित चाचा के मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं। घर में भूतल पर शकुंतला और राहुल रहते हैं, जबकि तीसरे तल पर विकास और अमित रहते हैं। 

विज्ञापन

रात डेढ़ बजे पुलिस को दी सूचना 

दो दिन पहले राहुल अपनी ससुराल चला गया था। शकुंतला बुधवार शाम को सात बजे घर के पास ही मंदिर गई थीं। एक गेट पर ताला तो दूसरे को अंदर बंद करके गई थीं। एक घंटे बाद वापस आईं तो भूतल पर कमरे का एक गेट खुला हुआ था। उन्होंने ध्यान नहीं दिया। रात में उन्होंने अपनी अलमारी को चेक किया तो उसमें रखे जेवरात नहीं थे। उन्होंने बेटों को जानकारी दी। उन्होंने रात तकरीबन डेढ़ बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली, नहीं टूटे अलमारी के ताले

थानाध्यक्ष रकाबगंज राकेश कुमार ने बताया कि घर में प्रवेश के दो दरवाजे हैं। इनमें एक दरवाजे की कुंडी अंदर से लगी थी, जबकि दूसरे पर ताला लगा था। ताला तोड़ा नहीं गया। कुंडी अंदर से खोली गई थी। अलमारी के लॉकर भी सुरक्षित हैं। गली में लगे कैमरों के फुटेज में कोई नजर नहीं आया है। वारदात में किसी परिचित का हाथ होने की संभावना है। जांच की जा रही है। आधा किलोग्राम सोना चोरी होना बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed