फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gold Chain Loot With Custom Officer Wife In Sikandra Police Station Area Crime News

आगरा में बेखौफ बदमाश: कस्टम अधिकारी की पत्नी से बाइक सवार लुटेरों ने लूटी चेन, दहशत में पीड़ित महिला

Sat, 30 Oct 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 30 Oct 2021 12:21 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा में सेक्टर 16 में हुई वारदात के बाद अरविंद पुरम कॉलोनी में हुई घटना। लोगों में दहशत का माहौल। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
Gold Chain Loot With Custom Officer Wife In Sikandra Police Station Area Crime News
चेन लूट की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सिकंदरा स्थित अरविंद कॉलोनी के पास शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे बाइकर्स गैंग ने कस्टम अधिकारी की पत्नी ऋचा कमलेश पाठक के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। वह एक्टिवा से दो बच्चों के साथ बाजार से घर आ रही थीं। घर के पास वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। घटना की जानकारी पर भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस से बात की। यह वारदात सेक्टर 16 में व्यापारी को बंधक बनाने की घटना के चार घंटे बाद ही हुई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे विधायक
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि ऋचा कमलेश पाठक कारगिल से शास्त्रीपुरम मार्ग पर स्थित द्वारिका आर्चिड कॉलोनी में रहती हैं। पति मुंबई में तैनात हैं। वह खरीदारी करने बाजार गई थीं। शाम को लौटकर आ रही थी। वह एक्टिवा चला रही थीं। छोटा बच्चा आगे था, जबकि बड़ा बेटा पीछे सीट पर बैठा था। तभी पीछे से दो बदमाश आए। उनमें से एक ने झपट्टा मारकर ऋचा के गले की चेन सोने की लूट ली। इसके बाद आगे गए और यूटर्न लेने के बाद वापस कारगिल की तरफ चले गए। ऋचा ने शोर मचाया। इस पर लोग जुट गए, लेकिन तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। 

विज्ञापन

चेक किए सीसीटीवी कैमरे
घटना की जानकारी पर कालोनी में ही रहने वाले संघ के एक पदाधिकारी आ गए। उन्होंने विधायक को जानकारी दी। विधायक की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। चेन एक तोले की थी। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि महिला से चेन लूट की घटना सामने आई है। टीम को लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार पर पुलिस सक्रियता बढ़ाए
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल का कहना था कि वह पीड़ित महिला से मिले। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से बदमाशों की धरपकड़ को लेकर बात की। विधायक ने कहा कि त्योहार पर बाजार में भीड़ नजर आ रही है। कोरोना की मार के बाद व्यापार चलने लगा है। ऐसे में व्यापारियों के साथ ही लोगों की सुरक्षा अहम होनी चाहिए। अपराधी सक्रिय न हों, उसके लिए पुलिस को गश्त करनी चाहिए। बाजार से लेकर आम रास्तों पर पुलिस नजर आनी चाहिए। इसके लिए वो पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता करेंगे।
 

कार शो रूम मैनेजर हत्याकांड: अनजान मददगारों ने दोस्त बनकर रेता था रंजीत का गला, पार्टी के बहाने बुलाकर कर दी हत्या
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed