{"_id":"66b1a717045059c1fb09a228","slug":"going-to-coaching-was-just-an-excuse-girl-s-actions-shocked-the-family-left-family-in-poverty-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: कोचिंग जाना तो बहाना था...किशोरी की हरकत ने उड़ाए घरवालों के होश, परिवार को कर गई कंगाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: कोचिंग जाना तो बहाना था...किशोरी की हरकत ने उड़ाए घरवालों के होश, परिवार को कर गई कंगाल
Tue, 06 Aug 2024 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:01 AM IST
सार
फिरोजाबाद में एक किशोरी की हरकत ने परिवार को कंगाल बना दिया है। वो घर से जेवर और जितने कुछ पैसे रखे थे, सब लेकर किसी युवक के साथ चली गई। पीड़ित परिवारीजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घर में बिखरा साामान
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में घर से कोचिंग पढ़ने गई किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी घर से स्वर्ण आभूषण लेकर गई है। पीड़ित पिता ने थाना शिकोहाबाद में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 2 अगस्त को अपने घर से कोचिंग पढ़ने जाने के लिए बोलकर निकली थी। इसके बाद से वह अब तक घर वापस नहीं लौटी। परिजन ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि उनके घर पर मोहल्ले के ही रहने वाले संजीव नामक युवक का अकसर आना-जाना था। वह भी अपने घर से लापता है।
किशोरी घर से अपनी मां के स्वर्ण आभूषणों में चार सोने की अंगूठी, एक सोने की जंजीर, एक सोने कॉलर व सोने के कुंडल भी लेकर गई है। पीड़ित पिता ने थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराते हुए उसकी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है।