फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gods are covered with quilts in temples, and hot saffron milk is being offered.

Agra News: मंदिरों में भगवान को ओढ़ाई रजाई, गर्म केसर दूध का लग रहा भोग

Sat, 15 Nov 2025 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Gods are covered with quilts in temples, and hot saffron milk is being offered.
आगरा का मंदिर
आगरा। मौसम में सर्दी बढ़ने का असर मंदिरों में भी दिखने लगा है। देवी-देवताओं की पोशाक, भोग और आरती के समय में बदलाव किया गया है। मंदिरों में भगवान को ऊनी वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। रात में रजाई ओढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

श्रीनाथ जी मंदिर हलवाई की बगीची के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि देव उठनी एकादशी से ठाकुरजी के पहनावे और भोग बदल दिए गए हैं। भगवान को शाम के शृंगार के उपरांत रजाई ओढ़ाई जा रही है। केसर का गर्म दूध, बाजरे की रोटी, गुड़ के अलावा गर्म पदार्थों का भोग अर्पित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह 8:30 बजे आरती, बालरूप की आरती 11:30 बजे और शयन आरती 6:30 बजे की जा रही है। ठाकुर जी का पसंदीदा इत्र काला भूत, कस्तूरी और अंबर इत्र लगाया जा रहा है। सुबह 10 से 11:15 बजे के मध्य ठाकुरजी शृंगार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीसाईंनाथ मंदिर हलवाई की बगीची के पुजारी सनत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दिवाली के बाद प्रथम बृहस्पतिवार से साईं बाबा के पहनावे और भोग बदल गए। बाबा को गर्म शॉल पहनाई जा रही है और गर्म पदार्थों का भोग अर्पित किया जा रहा है। सुबह कांकड़ आरती 6 बजे, संध्या आरती 6 बजे और शयन आरती रात 9 बजे होती है।

श्रीराधा-कृष्ण मंदिर विजय नगर कॉलोनी के पंडित आचार्य सदाशिव पांडे ने बताया कि शरद पूर्णिमा से बसंत पंचमी तक भगवान की पोशाक और भोग में बदलाव किया जाता है। भगवान को शीतलहर से बचाने के लिए गर्म शॉल ओढ़ाई जा रही है। सुबह चना, मक्का की रोटी, बाजरा शाम को मिष्ठान के साथ गर्म दूध का भोग लगाया जा रहा है। मंगला आरती सुबह 6:30 बजे, शृंगार आरती 8:30 बजे, संध्या आरती 7 बजे और शयन आरती रात 9 बजे की जा रही है। दिसंबर में सर्दी बढ़ने पर हीटर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed