{"_id":"5a6349ed4f1c1b8a268b5637","slug":"goddess-statue-is-in-mainpuri-kotwali-since-years-35","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की इस कोतवाली में बिना जुर्म के 35 साल से कैद हैं 'देवी मां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की इस कोतवाली में बिना जुर्म के 35 साल से कैद हैं 'देवी मां'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sun, 21 Jan 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधी को सजा मिलने की बात तो सुनी होगी, लेकिन भगवान को भी सजा मिलती है। इसका उदाहरण मैनपुरी कोतवाली के मालखाने में देखने को मिलता है।
यहां करीब 35 वर्षों से देवी मूर्ति रखी हुई है। किसी विवाद के बाद देवी मूर्ति को मालखाने में लाया गया था। इसके बाद से आज तक कोई निस्तारण नहीं हो सका है। रिकार्ड के नाम पर भी पुलिस के पास कुछ भी नहीं है।
कोतवाली के मालखाने में करीब 35 वर्षों से बंद भगवान की सुध किसी को नहीं है। मालखाने में प्राचीन देवी मूर्ति पर धूल और मिट्टी जमा हो चुकी है। कई जगह से प्रतिमा खंडित भी चुकी है।

कभी-कभी सफाई के दौरान पुलिसकर्मी सफाई कर कोने में रख देते हैं, लेकिन भगवान को 35 वर्ष से आजाद नहीं किया गया है। जानकारी के नाम पर पुलिस के पास वर्षों पुराना रिकार्ड नहीं है। किसी को नहीं पता कि प्राचीनतम देव मूर्ति आखिर मालखाने तक कैसे पहुंची।
जानकारी करने पर सिर्फ इतना ही पता लग सका कि सन् 1982 में किसी विवाद के बाद देवी की मूर्ति को थाने लाया गया था। इसके बाद से ही वह मालखाने में रखी धूल फांक रही है। इन दिनों एक बार फिर मालखाने की सफाई की जा रही है। देवी प्रतिमा को एक बार फिर पुलिसकर्मियों ने एक कोने में रख दिया है।