Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   God resides in everyone, is not visible: Acharya Satish Awasthi

Agra: गलती के बाद प्रायश्चित जरूरी, तभी मिलेगा मोक्ष; भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Wed, 11 Feb 2026 10:11 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 10:11 PM IST
सार

वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर भागवत कथा का दूसरे दिन प्रवचन देते हुए आचार्य सतीश अवस्थी महाराज ने कहा कि मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं। लेकिन ऐसा होने पर समय रहते सुधार और प्रायश्चित जरूरी है।

विज्ञापन
God resides in everyone, is not visible: Acharya Satish Awasthi
रैपुरा दीक्षित गांव में भागवत कथा में झूमते भक्त

विस्तार

आगरा के जैतपुर के रैपुरा दीक्षित गांव के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर भागवत कथा का दूसरे दिन प्रवचन देते हुए आचार्य सतीश अवस्थी महाराज ने कहा कि मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं। लेकिन ऐसा होने पर समय रहते सुधार और प्रायश्चित जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ, तो गलती पाप की श्रेणी में आ जाती है। उन्होंने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया।
विज्ञापन


कहा कि परीक्षित कलियुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव जी के पास जाते हैं। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है। कहा कि द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर ने सूर्यदेव की उपासना कर अक्षयपात्र की प्राप्ति किया। हमारे पूर्वजों ने सदैव पृथ्वी का पूजन व रक्षण किया। इसके बदले प्रकृति ने मानव का रक्षण किया। भागवत के श्रोता के अंदर जिज्ञासा और श्रद्धा होनी चाहिए। परमात्मा दिखाई नहीं देता है वह हर किसी में बसता है। आयोजक एवं परीक्षत सविता मिश्रा, विनोद मिश्रा ने लोगों से भागवत कथा श्रवण का पुण्यलाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed