{"_id":"607ebb39e3376c6780155b30","slug":"go-smugglers-attack-go-raksha-dal-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गो तस्करों ने गोरक्षा दल पर किया जानलेवा हमला, गोली लगने से एक सदस्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गो तस्करों ने गोरक्षा दल पर किया जानलेवा हमला, गोली लगने से एक सदस्य घायल
Tue, 20 Apr 2021 05:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राधाकुंड (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राधाकुंड (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Apr 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
घायल गो रक्षक
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के राधाकुंड क्षेत्र में मुखराई मोड बाईपास के पास सोमवार रात को गो तस्करों ने गो रक्षक दल पर फायरिंग कर दी। इसमें गो रक्षक दल का एक सदस्य गोली लगने से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल की ओर से गो तस्करों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार रात को गो तस्कर और गो रक्षक दल का आमना-सामना हो गया। गो तस्कर गोवंश को लाठी-डंडों से पीटकर वाहन में चढ़ाया जा रहा था। गो रक्षक दल के सदस्यों ने इसका विरोध किया। इस पर गो तस्करों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोली 22 वर्षीय राहुल पुत्र गोविंदा के घुटने में लगी। गोरक्षा दल के अध्यक्ष महावीर सिंह ने घायल राहुल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल ने बताया कि वे लोग सूचना के आधार पर गोतस्करों से गोवंश को मुक्त कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन
गो तस्करों ने गोरक्षा दल को देखते ही फायरिंग कर दी। इसके बाद तस्कर गोवंश को टाटा 407 में लादकर फरार हो गए। घटना के संबंध में एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।