Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Glimpses of PM Modi meeting in Agra People uprooted PM cutout nagar nigam caught dogs but did not give water

झलकियां: जनता उखाड़ ले गई पीएम के कटआउट, गर्मी लगी तो मजार में ले ली शरण; कुत्ते पकड़े... लेकिन नहीं दिया पानी

Fri, 26 Apr 2024 12:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 12:33 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की झलकियां। जनता उखाड़ पीएम के कटआउट ले गई। गर्मी लगी तो लोगों ने मजार में शरण ले ली। नगर निगम ने कुत्ते पकड़े लेकिन उन्हें पानी नहीं दिया। 

विज्ञापन
Glimpses of PM Modi meeting in Agra People uprooted PM cutout nagar nigam caught dogs but did not give water
झलकियां: जनता उखाड़ ले गई पीएम के कटआउट - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोठी मीना बाजार के मैदान में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने दो चरणों के चुनाव में कम मतदान पर चिंता जताई। कहा कि आपका वोट एसपी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर को ही नहीं मोदी को भी मिलेगा। इसलिए भीषण गर्मी और अपने जरूरी काम छोड़कर भी सात मई को मतदान करने जरूर पहुंचे।

विज्ञापन

वाहन नहीं मिले तो पुलिस ने की मदद

कोठी मीना बाजार जाने वाले रूट पर ई-रिक्शा, ऑटो प्रतिबंधित थे। इससे राहगीर परेशान हुए। कई जगह पर पुलिस ने अपने वाहनों से कुछ लोगों की मदद की।

विज्ञापन
Trending Videos

दिव्यांग ने कहा, मोदी से ही उम्मीद

पृथ्वीनाथ फाटक के कालीचरन दिव्यांग हैं। वह जमीन पर बैठते हुए प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंचे थे। धूप की भी परवाह नहीं की। बताया कि उन्हें मोदी से ही उम्मीद है।
 
विज्ञापन

गर्मी लगी तो मजार में ले ली शरण

खंदौली के अरविंद सिंह और खेरिया मोड़ से आए वेदप्रकाश गर्मी से राहत के लिए एक मजार में बैठे थे। वह सिर पर भाजपा की टोपी लगाए थे। गले में पटका था। मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। पूछने पर बोले, गर्मी लगी तो मजार में शरण ले ली।
 
विज्ञापन

स्याही वाला पेन नहीं, बैग भी किया स्कैन

वीआईपी गेट से पासधारकों को ही प्रवेश मिल रहा था। इस दौरान पेन, डायरी और बैग तक चेक किया जा रहा था। पुलिस ने स्याही वाला पेन, जेल पेन नहीं ले जाने दिया। वहीं काले कपड़े, पर्स पहनकर जाने की भी अनुमति नहीं थी। जो लोग बैग लेकर आए थे, उनकी जांच के लिए उसकी जांच के लिए स्कैनिंग मशीन लगाई गई थी। बैग को चेक करने के बाद ही अंदर ले जाने दिया जा रहा था।
 

कुत्ते पकड़े, मगर नहीं दिया पानी

प्रधानमंत्री के आगमन वाले रूट पर सुबह से ही नगर निगम की टीम लगी थी। सफाई के साथ ही बेसहारा पशुओं को पकड़कर ले जा रही थी। दोपहर में 12 बजे टीम ने 4 कुत्तों को पकड़ लिया। मगर, कुत्ते गर्मी बेहाल थे। उनके लिए खाने और पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं थी।

जनता उखाड़ ले गई पीएम के कटआउट

जनसभा स्थल पर चारों तरफ पीएम मोदी के कटआउट लगे थे। सभा खत्म होते ही जनता उन कटआउटों को उखाड़ ले गई। झंडे, बैनर तक नहीं छोड़े। बैरिकेडिंग के लिए लगाई बल्लियां फांदते लोग नजर आए। जनसभा में मैं हूं मोदी की टोपी पहने भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। कई कार्यकर्ता मोदी का मुखौटा पहनकर पहुंचे थे।

मीडिया गैलरी में भाजपाइयों का जमावड़ा

मुख्य मंच के सामने मीडिया गैलरी बनाई गई थी। जहां भाजपाइयों का जमावड़ा रहा। मीडिया कर्मियों को खड़े होकर कवरेज करना पड़ा। कई विदेशी मीडिया कर्मी थे। उन्हें कुर्सियां तक नहीं मिल सकीं। भाजपा की दर्जनों महिला कार्यकर्ता मीडिया कर्मियों की कुर्सियों पर बैठ गई। सभा के दौरान मीडिया गैलरी से ही भाजपाई नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed