फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Giving opportunity to new faces will strengthen the PDA mantra

Agra News: नए चेहरों को मौका देने से मजबूत होगा पीडीए मंत्र

Mon, 22 Dec 2025 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Giving opportunity to new faces will strengthen the PDA mantra
एसआईआर की समीक्षा के दौरान अग्रसेन भवन में मौजूद सपा कार्यकर्ता स्त्रोत संगठन
आगरा। नए चेहरों को मौका देने से पीडीए का मंत्र मजबूत होगा। लोकतांत्रिक अधिकारों को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ता सड़क से संसद तक लड़ते रहेंगे। यह विचार रविवार को पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति ने व्यक्त किए। मौका था फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत व एसआईआर समीक्षा का।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को भाजपा सरकार के उत्पीड़न से मुक्ति मिलेगी। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कहा सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में जुट जाएं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा निषाद, राम सहाय यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, राजपाल यादव, नितिन कोहली, रामगोपाल बघेल आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में नव नियुक्त शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास का विनय अग्रवाल ने स्वागत किया। दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में एसआईआर की समीक्षा की गई। दक्षिण क्षेत्र को 7 जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है। इस दौरान पूर्व पार्षद राहुल चौधरी, सतीश चाहर, सुशील गुप्ता, बबलू यादव, रिजवान खान, हरीश जादौन, राजकुमार माहौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed