फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Give pleasure to the creatures of God Karma

प्राणि मात्र को सुख देना ईश्वरीय कर्म: विजय कौशल

Fri, 19 Feb 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Fri, 19 Feb 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Give pleasure to the creatures of God Karma
दूसरों के दुख दर्द दूर करने का प्रयास आम आदमी नहीं कर सकता। ये केवल परमात्मा कर सकता है। दूसरों को सुख देना, प्राणी मात्र की सेवा करना ईश्वरीय कार्य है। यह कहना है मानस मर्मज्ञ विजय कौशल जी महाराज का। वे गुरुवार को श्रीनाथ जी नि:शुल्क जल सेवा की ओर से सदर बाजार स्थित माना मंडपम में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए 151 नांदों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और जानवर तक प्रदूषित हो रहे हैं। गो माता की हत्या की जा रही है। एक ओर हम गो कथा करवाते हैं। गो माता की जय जयकार करते हैं और दूसरी ओर उसे पालीथिन खिलाकर दम तोड़ने के लिए छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि आप गाय पाल नहीं सकते हैं तो पलवा तो सकते हैं। जो लोग गोमाता का पालन कर रहे हैं वहां भूसा, चारा, चोकर आदि की व्यवस्था तो कर सकते हैं। कार्यक्रम में बांटी गई नांदों के संबंध में उन्होंने कहा कि इन नांदों में तीन बार स्वच्छ जल भरकर रखिए, जिससे वहां से गुजरने वाले जानवर पानी पी सकें। उन्होंने शहर के उद्योगपतियों से गोशाला खोलने की अपील की। इस अवसर पर श्रीनाथ जी जल सेवा के संस्थापक बांके लाल माहेश्वरी, दिनेश कातिब, रमाशंकर गोयल, राकेश अग्रवाल, कुंज बिहारी काल्या, पूर्व एमएलसी अनुराग शुक्ला, पुष्पा डागा, दलजीत सिंह, डा. राम अवतार शर्मा, डा. मधुरिमा शर्मा, नंद किशोर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed