फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girls used to come from Delhi for customers in homestay booking on WhatsApp revealing of victim

UP: दिल्ली से आती थीं होम स्टे में ग्राहकों के लिए लड़कियां, व्हाट्सएप पर बुकिंग... पीड़िता का सनसनीखेज खुलासा

Fri, 17 Nov 2023 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Nov 2023 10:11 AM IST
सार

आगरा में होम स्टे में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता के पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने देह व्यापार के अड्डों की पोल खोल दी। पीड़िता ने बताया कि ग्राहक से चार से पांच हजार रुपये लिए जाते थे। युवतियों को 800 रुपये प्रति ग्राहक के हिसाब से दिए जाते थे।

विज्ञापन
Girls used to come from Delhi for customers in homestay booking on WhatsApp revealing of victim
देह व्यापार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में होम स्टे में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती के बृहस्पतिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। पुलिस को दिए बयान में युवती ने एफआईआर में दर्ज तथ्यों की पुष्टि की है। युवती ने होटल, होम स्टे में हो रहे गलत कामों की पोल खोली है।
विज्ञापन


ताजनगरी फेस टू स्थित रिच होम स्टे में हुए दुष्कर्म की पीड़िता ने बताया कि ग्राहक से चार से पांच हजार रुपये लिए जाते थे। युवतियों को 800 रुपये प्रति ग्राहक के हिसाब से दिए जाते थे। व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो भेजकर ग्राहक बुलाए जाते थे। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल कब्जे में लिए गए थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने जब उन्हें खंगाला कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। संचालक और अन्य कर्मचारियों के मोबाइल में कई युवतियों के फोटो थे। व्हाट्सएप पर युवतियों के फोटो ग्राहकों को भेजे जाते थे। आसपास के जिलों से भी ग्राहक आया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को छानबीन में यह भी पता चला कि पूर्व में स्पा सेंटर चलाने वाले लोग ही किराए पर घर लेकर होम स्टे चला रहे थे। युवती ने पुलिस को बताया कि गरीब और मजबूर लड़कियों व महिलाओं को फंसाया जाता है। पैसों का लालच दिया जाता है। 
 

धोखे से शराब पिलाई जाती है। कोशिश यही रहती है कि एक बार युवती गलती कर दे। उनकी बात मान लें। दिल्ली से ऑर्डर पर युवतियां बुलाई जाती थीं। वे कुछ दिन होम स्टे में रुकती थीं। उनके रुकने और खाने का खर्चा होम स्टे वाले ही उठाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed